featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 28 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 4 Aaj Ka Rashifal: 28 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 जुलाई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानें आज का राशिफल…

मेष
चन्द्रमा चतुर्थ,द्वादश गुरु व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल व चन्द्रमा वाहन क्रय करने के लिए शुभ है।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त कर सकता है। इस राशि से तृतीय सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन
द्वादश चन्द्रमा जॉब में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गेंहू व गुड़ का दान करें।

कर्क
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आज धार्मिक अनुष्ठान का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह
सूर्य का द्वादश भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

कन्या
कर्क में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
चन्द्रमा नवम व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व मसूर का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व सूर्य कर्क में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शनि की साढ़े साती है। स्वास्थ्य में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर
चन्द्रमा सप्तम भाव में व सूर्य इस राशि से सप्तम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। संतों के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व पीले फलों का दान करें।

कुंभ
छात्र सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात अन्न का दान करें।

मीन
आज इस राशि से एकादश शनि, पंचम सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। पंचम चन्द्रमा से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।

Related posts

Jammu News:जम्मू के सतवारी पुलिस थाने के परिसर में लगी आग, सात कारें व दो दर्जन मोटरसाइकिल जली

Rahul

नाबालिग के साथ रेप मामले में आसाराम को उम्र कैद की सजा

rituraj

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के 15 साल हुए पूरे, जानिए कितने मारे रन और कितने लगाए शतक

Rahul