धर्म

राशिफल 20 सितंबर 2021 : जानिये क्या कहते हैं सोमवार को आपके किस्मत के सितारे

Aaj Ka Rashifal

जानिये 20 सितबंर को क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, किस राशि को रखना होगा ध्यान और किसको हो सकता है धनलाभ।

मेष राशिआज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

वृष राशि – आज सेहत का ध्यान रखें,  आज आपको उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मिथुन राशि- आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, ऑफिस में आज बिजी रहेंगे, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें वाहन धीरे चलायें।

कर्क राशि- आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपकी आज तारीफ होने के योग बन रहे हैं। आज आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि- आज आपके मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन खुश रहने वाला है।  दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने के योग बन रहे हैं, बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या राशि- आज आपको रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

तुला राशि- आज कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे, आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है,   जीवनसाथी के साथ बात करने से छोटी-छोटी गलतफहमियां दूर होंगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका काम समय से पूरा हो जायेंगे। संतान को सफलता मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलते दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि- आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज कोई नया काम सीखने को मिलेगा।

मकर राशि आज आपके रुके हुए काम पूरे होगें, कोई नया  काम शुरू कर सकते हैं, ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को आज धनलाभ के नये  अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी।  आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  आज आपको रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

मीन राशि- आज आप किसी नये  काम की प्लानिंग कर सकते हैं, आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है, रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप घूमने फिरने जा सकते हैं।

Related posts

खुल गये मथुरा में देवालय के कपाट, अब होंगे कान्हा के दर्शन

Trinath Mishra

दशहरा विशेषः19 अक्टूबर को मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व,जानें क्या करना रहेगा शुभ

mahesh yadav

व्यक्ति के लिए कितनी शुभ होती है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Trinath Mishra