Breaking News featured धर्म

खुल गये मथुरा में देवालय के कपाट, अब होंगे कान्हा के दर्शन

krishna mandir mathuraaa खुल गये मथुरा में देवालय के कपाट, अब होंगे कान्हा के दर्शन

84 कोसीय देवालय के रिसीवरों कि मीटिंग के दौरान लिया गया मथुरा में देवालय के कपाट खोलने का निर्णय

  • धार्मिक डेस्क || भारत खबर

पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर ब्रज भूमि के देवालयों में घंटे और घड़ियाल की गूंज सुनाई देगी। 84 कोसीय देवालय के रिसीवरों कि मीटिंग के दौरान यह फैसला किया गया है कि आम जनता के लिए 5 महीने के लंबे अंतराल के बाद देवालयों को खोल दिया जाएगा आम जनता यहां आकर दर्शन पूजन आदि कर सकेंगे।

कृष्ण जन्मभूमि द्वारिकाधीश और गोवर्धन गिरिराज जी, बरसाना राजधानी मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। 1 सितंबर से यानी आज से कोई भी वहां जाकर दर्शन कर सकता है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के बाद लॉकडाउन लगने की स्थिति में देवालयों के कपाट बंद कर दिए गए थे और आम जनता के लिए भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन अब जैसे जैसे हालात सुधर रहे हैं तमाम व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही हैं तो ऐसे में 84 कोसीय  देवालय के रिसीवरों ने यह निर्णय किया कि आम जनता के लिए प्रभु के दरबार खोल दिए जाएं।

प्रभु के दरबार खुलने से आम जनता में खुशी की लहर है, वहीं उन भक्तों के लिए भी काफी अच्छा अवसर होगा जो बहुत दिनों से कान्हा के दर्शन नहीं कर सके हैं। राधा रानी के दर्शन नहीं कर सके और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा नहीं कर सके। तो एक अच्छा अवसर है जिसका लाभ हम सभी को उठाना चाहिए। हालांकि 2 सितंबर से श्राद्ध भी लग रहे हैं तो ऐसे में बहुत ज्यादा लोगों की वहां पर जाने की गुंजाइश तो नहीं बची रहेगी लेकिन फिर भी कुछ ऐसे भक्त हैं जिनका श्री कान्हा से अटूट प्रेम है वहां जाकर दर्शन पूजन आदि कर सकते हैं।

Related posts

साइकिल जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को जीतने चले अखिलेश!

kumari ashu

केन्द्र सरकार देश में व्यापार के संतुलित विकास के लिए रिटेल नीति तैयार करेगी

mahesh yadav

मप्र: चंबल में बाढ़ के चलते मंडरा रहा  20 गावों में बाढ़ का खतरा

Ankit Tripathi