featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आपके लिए क्या है खास

aaj ka rashifal 2 Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आपके लिए क्या है खास

Aaj Ka Rashifal: 12 अप्रैल को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। जानें 12 अप्रैल को किन राशि वालों को होगा लाभ व किन राशि वालों को करना पड़ सकता है कष्टों का सामना। आइए आज का राशिफल

मेष
आपका पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवन साथी आपका सहायक सिद्ध होगा। आपका वैवाहिक जीवन कुछ एवरलास्टिंग प्यार के क्षणों के साथ एक खूबसूरत मोड़ ले लेगा। दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा।

वृषभ
आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन
आप खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। आपको किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने आसपास के लोगों पर एक प्रबल प्रभाव बनाने में सक्षम होंगे।

कर्क
परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक फासलों को दूर करने के लिए अच्छा समय है। आप अपने दृष्टिकोण में और अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। आपकी मनःस्थिति बहुत ही अस्थिर रहेगी। आप अपने रूप-आकार या पहनावे में कुछ बदलाव लाने का फैसला कर सकते हैं।

सिंह
आपके प्यार भरे पलों में एक खुशहाल चमक होगी। आप पुरानी गलतफहमियों पर विचार करेंगे और उनसे छुटकारा पाने के तरीकों पर गौर करेंगे। आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे। परिवार का कोई संबंधी आपके लिए सहायक साबित होगा।

कन्या
विरोध और बहस की स्थितियों से बचें. प्रियजनों के साथ मनमुटाव संभव है। टकराव को विकसित न होने दें। चीजें हाथ से बाहर निकल जाएं उससे पहले उन्हें संभाल लें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापारी गण अब अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

तुला
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको अपने साथी का समर्थन और स्नेह मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक
परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है। अहं का टकराव वैवाहिक संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है। किसी बहुत पुरानी दोस्त से आपके रास्ते अलग हो सकते हैं। इसके अलावा गंभीर बहसबाजी से बचें। स्पष्ट रूप से खुलकर सामने आने से ही अफवाहों का अंत किया जा सकता है।

धनु
आपको मित्रों और रिश्तेदारों की गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। तथ्यों की निरपराध तोड़-मरोड़ व्यक्तिगत संबंधों में अविश्वास और आघात की स्थिति पैदा कर सकती है। अच्छे परिणामों के लिए ‘प्रवाह के साथ’ काम करने का रवैया अपनाएं।

मकर
अगर आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सर्वोत्तम है। विवाहित जोड़े प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे। यह समय अपने आपको तनावों से मुक्त करने और मित्रों के साथ पागलपंती करने के लिए उत्तम है।

कुंभ
वैवाहिक मामलों में आपको सुख और आनंद प्राप्त होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे। अपने प्रिय के समक्ष दिल खोलकर प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है।

मीन
आपके प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। रिश्तों में किसी भी प्रकार की असहमति आसानी से सुलझ जाएगी। परिजनों से सहायता और समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है। साथ ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: पंचांग 12 अप्रैल 2022, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्र की चाल

Related posts

Omicron XBB Variant In India: भारत में ओमिक्रॉन का XBB वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, कोरोना मामलों में आया उछाल

Rahul

Fatehpur: नगर पालिका की लापरवाही झेल रहे लोग, रात होते ही एसपी ऑफिस के आसपास छा रहा अंधेरा

Aditya Mishra

कोरोना के बाद ‘बर्ड फ्लू’ का खौफ, एनसीआर में 40 कौवों की मौत से हड़कंम

Aman Sharma