Breaking News featured मध्यप्रदेश राज्य वायरल

DG रैंक के अधिकारी ने पत्नी को बेरहमी से पिटा, वीडियो हुआ वायरल

DG रैंक के अधिकारी

मध्य प्रदेश के भोपाल से पुलिस के एक DG रैंक के अधिकारी की शर्मनाक वीडियो सामने आई हैं। जिसमे वह अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल DG रैंक के अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी ने किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि DG ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने सरकारी घर में अन्य कर्माचारियों के सामने पत्नी के साथ मारपीट की। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अधिकारी के बेटे ने राज्य के गृहमंत्री, DGP और मुख्य सचिव को वीडियो भेजकर पिता की शिकायत की हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अवैध संबंध पर हुआ विवाद

बताया गया हैं कि अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा किसी और महिला के साथ संबंध में थे। इसकी जानकारी उनकी पत्नी को हो चुकी थी। एक दिन पत्नी ने उन्हें उस महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने पति की इस करतूत का विरोध किया, लेकिन उसी दिन घर पहुंचे पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट का यह वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया हैं।

बेटे ने दर्ज की शिकायत

पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ शर्मा भी आईआरएस अधिकारी है। उन्हें घर में हुई इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने वीडियो फुटेज के साथ अधिकारियों के पास पिता की शिकायत की हैं।

मेरठःBJP के पार्षद ने की दरोगा की पिटाई ,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

महिला आयोग ने CM से की जेल में डालने की सिफारिश

मामला राज्य महिला आयोग के पास पहुंच गया हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि इसके लिए DG को नोटिस जारी किया जायेगा। उधर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि इस अधिकारी को मध्य प्रदेश पुलिस सर्विस से बाहर किया जाना चाहिए और जेल में दाल देना चाहिए। मैं इसके लिए CM शिवराज सिंह को लिख रही हूं।

मामले पर बोले गृहमंत्री

राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मामले को लेकर कहना हैं कि उन्हें मीडिया से इस मामले की जानकारी मिली हैं। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कांग्रेस सांसद के खिलाफ आरोप हुआ तय, किया था धारा-144 का उल्लंघन

Breaking News

यूपी विस चुनावः पहले चरण की अधिसूचना जारी

kumari ashu

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में किया बदलाव, बर्खास्त बीएसएफ जवान को दिया टिकट

bharatkhabar