Breaking News featured देश

किसान आंदोलन से सहमी देवेंद्र फडणवीस सरकार ने की पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा

Devendra Fadasvis किसान आंदोलन से सहमी देवेंद्र फडणवीस सरकार ने की पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा

मुम्बई। आखिरकार 11 दिनों तक महाराष्ट्र में चली किसानों की हड़ताल आज खत्म हो गई। इसके पहले किसानों ने 12 जून को राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने की बात कही थी। लेकिन आंदोलन के ठीक एक दिन पहले सूबे की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की घोषणा कर दी है। जिसके बाद 12 जून को किसानों का प्रस्तावित आंदोलन अब किसानों ने वापस ले लिया है। सरकार ने साफतौर पर कहा कि किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने के लिए सरकार एक कमेटी गठित करेगी। जो कर्जमाफी के मानक तैयार करेगी।

devendra fadanvis1 किसान आंदोलन से सहमी देवेंद्र फडणवीस सरकार ने की पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा

सरकार की इस घोषणा के बाद स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे मानते हुए पूर्ण कर्ज माफी की बात कही है। फिलहाल हम सरकार की बातें मानते हुए अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा करते हैं। आपको बता दें कि बीते 1 जून को महाराष्ट्र में कर्ज माफी को लेकर शुरू हुआ किसान आंदोलन महाराष्ट्र से चलकर मध्यप्रदेश तक पहुंच गया था। जिसके चलते किसानों ने मध्यप्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प में 4 किसानों की गोलीबारी में मौत के बाद किसानों और भाजपा सरकार की छीछालेदर हो रही थी।

फिलहाल महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहले भी किसानों से आंशिक कर्ज माफ करने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन किसानों की ओर से यह प्रस्ताव ठुकराने के बाद फिर सरकार ने मध्यप्रदेश के हालत से सबक लेते हुए तुरंत ये फैसला किया है। फिलहाल सरकार के निर्यण के बाद किसानों ने सरकार को एक अल्टीमेटम भी दिया है। किसानों ने कहा है कि अगर हमारे वादे पर सरकार खरी ना उतरी तो 25 जुलाई से फिर आंदोलन पर हम वापस आयेंगे। आपको बता दे किसानों ने आंदोलन और हड़ताल के चलते मुंबई, पुणे जैसे महानगरों किसानों ने फल- दूध सब्जी की सप्लाई रोक दी थी। जिसके बाद इन चीजों के दाम आसमान छूने लगे थे। सूबे में दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की किल्लत हो गई थी।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम भूपेश बघेल ने की 5 नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा

Rani Naqvi

हमीरपुरः मनचलों से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Shailendra Singh

INCAA ने मार डेल प्लाटा फिल्म फेस्टिवल एंड वेंटाना सुर में भाग लेने के भारत को किया आमंत्रित किया

Trinath Mishra