featured दुनिया देश

भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, आज होंगे 11 पाकिस्तानी कैदी रिहा

kaide riha भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, आज होंगे 11 पाकिस्तानी कैदी रिहा

कभी अपनी हरकतों से बाज ना आने वाला पाकिस्तान आए दिन भारत के खिलाफ नापाक साजिश रचता रहता लेकिन बावजूद इसके भारत ने फिर एक बार पाकिस्तान के प्रति दरियादिली है। भारत सरकार ने भारत की जेलों में बंद पाकिस्तान के 11 कैदियों को बरी करने का फैसला लिया है। कजाकिस्तान में हुए शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार भारत ने गुडविल जैस्चक के तहत यह फैसला लिया है। पाकिस्तान के यह कैदी पिछले कई सालों से भारत की जेलों में सजा काट रहे हैं और सोमवार को इन सभी कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा।

kaide riha भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, आज होंगे 11 पाकिस्तानी कैदी रिहा

इस मामले में पाकिस्तान का कहना है कि सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी तरह से काट ली है इसलिए भारत उन्हें छोड़ रहा है। पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत सरकार ने पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। भारत की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए भारत का कहना है कि भारत की तरफ से यह फैसला पाकिस्तान के प्रति सद्भावना दिखाते हुए लिया गया है। इस फैसले के बाद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के निर्णय में कोई बदलाव नहीं आएगा।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर पाकिस्तान की जेलों में बंद 200 मछुआरों कि रिहा किया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय सैनिक को भी रिहा किया गया था। वही कश्मीर में हो रहे खून खराबे और कुलभूषण जाधव मामले को लेकर भारत-पाकिस्तान में खासा तनाव बना हुआ है। जिसके चलते पीएम मोदी ने एससीओ की बैठक में पीएम नवाज शरीफ से कोई अधिकारिक बात नहीं की थी।

Related posts

बीजेपी के नेता शत्रुघ्न ने किया लालू-केजरीवाल का बचाव

Rani Naqvi

राहुल गांधी ने कहा : सरकार के फैसले ने सभी को अराजक स्थिति में ढकेला

shipra saxena

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा में उपद्रवियों ने चलाई थी गोली, अबतक 14 लोग गिरफ्तार

Rahul