featured देश

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग से राहत, मिली एक महीने के पैरोल

गुरमीत राम रहीम Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग से राहत, मिली एक महीने के पैरोल

Gurmeet Ram Rahim : हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल दी गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग की ओर से पैरोल दी गई है।

ये भी पढ़ें :-

India Corona Cases Update: देश में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 12847, 14 लोगों की मौत

शुक्रवार सुबह रामरहीम जेल से बाहर लाया गया है और भारी सुऱक्षा के बीच राम रहीम को जेल से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि वह पैरोल अवधि के दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। रामरहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है।

यौन शोषण व हत्‍या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है राम रहीम
बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्‍या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह सुबह 7.30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है।

बताया जा रहा है कि उसे उत्तर प्रदेश के बाद बागपत स्थित डेरे में गया है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी 21 दिन की पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल में लेने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत, उसके परिवार के सदस्‍य व चचेरे भाई चरणजीत लेने पहुंचे थे। उन्हीं के साथ गुरमीत राम रहीम जेल से बागपत के लिए रवाना हुआ।

जेल प्रशासन ने ऐ महीने की पैरोल मंजूर की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी सुरक्षा को लेकर एनओसी कोर्ट को दे दी थी। इसके चलते उसे यूपी में ही रहने की शर्त पर पैरोल दी गई है।

Related posts

IPL: RCB को बड़ा झटका, पडिक्कल के बाद डैनियल सैम्स हुए संक्रमित

pratiyush chaubey

ऐसा सिर्फ केजरीवाल के साथ ही क्यो होता है ?

Breaking News

आज से भोपाल मंडल से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, बारिश के कारण किए रूटों में बदलाव

Rahul