लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ वर्किंग क्लास ने प्रदर्शन किया। भारत बचाओं दिवस दिवस का मुद्दा लेकर वर्किग क्लास प्रदर्शन कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ वर्किंग क्लास के सैकड़ों कर्मचारी अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे है।
भारत में बढ़ती मंहगाई और वेतन में कटोती के साथ बेरोजगारी को लेकर भारत बचाओं दिवस के तहत आज लखनऊ में प्रदर्शन किया गया। श्रमिकों ने पैदल चलकर रवींद्रालय से श्रम आयुक्त कार्यालय तक मार्च निकालने वाले थे। लेकिन पुलिस ने इसे रद्द करा दिया।
क्या है मुख्य मुद्दे
- बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन
- श्रमिक विरोधी 4 लेबर कोड को लेकर प्रदर्शन
- वेतन में कटौती और बेरोज़गारी
- निगमीकरण और निजीकरण
श्रमिक अपनी मांगों लेकर रवींद्रालय से श्रम आयुक्त कार्यालय तक मार्च निकालने वाले थे लेकिन पुलिस बल की तैनाती को लेकर इसे रद्द कर दिया गया।