Delhi Traffic Police: भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के कारण सोमवार को दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :-
Govardhan: गोवर्धन पहुंचे सांसद महंत बालक नाथ बोले, कहा- विजय दास की आत्मदाह के जिम्मेदार खनन माफिया और सरकार
दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को यहां संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा।
ये मार्ग रहेंगे बंद
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यात्रियों को सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।
इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे।