Breaking News featured देश

नगर निगम चुनाव जीतने के बाद दिल्ली को लंदन बना देंगे केजरीवाल!

KEJRIWAL नगर निगम चुनाव जीतने के बाद दिल्ली को लंदन बना देंगे केजरीवाल!

नई दिल्ली। 15 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज कांग्रेस की शीला दीक्षित को हराकर सत्ता पर काबिज हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब नगर निगम चुनाव जीतने का सपना संजो रहे हैं। रविवार को केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में आप पार्टी निगम चुनाव जीतती है तो वो दिल्ली को लंदन जैसा बना देंगे।

arvind kejriwal 1 नगर निगम चुनाव जीतने के बाद दिल्ली को लंदन बना देंगे केजरीवाल!

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आप सरकार ने दिल्ली में दो सालो में जितना काम किया है, उतना भाजपा ने 10-15 सालों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नहीं कर पाई। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने आग कहा, ‘विधानसभा चुनाव में आपने 67 सीटें दी और इस बार आप कोई ऐसा फर्क मत कीजिए।’ अगर हम दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत गए तो हम दिल्ली में चार चांद लगा देंगे और उसे एक साल में लंदन जैसा बना देंगे।’

निगम चुनाव के लिए उत्तम नगर में प्रचार करते हुए सीएम केजरीवाल ने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को अपनी ओर खींचने के लिए केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा, ‘हमने अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है. यह मुद्दा दिल्ली हाईकोर्ट के सामने लंबित है।

Related posts

बीजेपी नेता ने जावेद अख़्तर को बताया मानसिकरुप से बीमार

Nitin Gupta

मुख्यमंत्री आवास पर बैठक, यूपी को MSME हब बनाने में जुटे सीएम योगी

Shubham Gupta

इंफोसिस की महिला कर्मचारी की रेलवे स्टेशन पर हत्या

bharatkhabar