featured देश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने जैस्मीन शाह को DDCD के उपाध्यक्ष पद से किया बर्खास्त

Fh0XeWIaAAA4ks3 दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने जैस्मीन शाह को DDCD के उपाध्यक्ष पद से किया बर्खास्त

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने जैस्मीन शाह को दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। उधर, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी हैं। वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी सरकार को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें :-

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

दफ्तर भी होगा सील
एलजी ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखी। केजरीवाल से जैस्मीन को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। इसके अलावा एलजी ने जैस्मीन शाह के दफ्तर में तुरंत ताला लगाने का आदेश दिया है।

जैस्मिन पर पद के दुरुपयोग का आरोप
बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जैस्मिन शाह पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। दरअसल, जैस्मीन शाह सरकारी पद पर रहते हुए भी टीवी चैनलों की डिबेट में हिस्सा लिया करते थे और आम आदमी पार्टी का पक्ष रखते थे।

बता दें कि कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा करके कहा था कि एलजी को डीडीसीडी मामले में कार्रवाई का अधिकार नहीं है। उन्होंने तर्क दिया था कि जेस्मिन शाह को कैबिनेट ने नियुक्त किया है, इसलिए कैबिनेट ही कार्रवाई कर सकती है।

दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस मामले में ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि बीजेपी सांसद साहिब सिंह वर्मा की शिकायत पर एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि एलजी ने DDCD के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह के दफ्तर को सील कर दिया गया है और मुख्यमंत्री केजरीवाल को जैस्मीन शाह को हटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जैस्मीन शाह पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।

Related posts

Hathras Latest: धारा 144 लागू, गांव में जांच करने एसआईटी की टीम पहुंची 

Trinath Mishra

महिला दारोगा की दबंगई का मामला, ग्रामीण महिलाओं को जड़े थप्पड़

Pradeep sharma

अनुष्का शर्मा का FEARLESS लुक, साथ में देखें सुई धागा का ऑफिशियल लुक

mohini kushwaha