featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: हमारे वातावरण का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह चाल और सितारों का प्रभाव सुख दुख में देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि राशिफल के अनुसार अपने दिन की शुरुआत करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

20 – जुलाई- 2021

पंचांग

मास    : आसाढ़

पक्ष     : शुक्ल

वार      : मंगलवार

तिथि  :  एकादशी

नक्षत्र  : अनुराधा

करण    : वणिज 08:41:57 बजे तक

योग    :  शुक्ल 19:33:51

सूर्योदय:  05:24:14

सूर्यास्त: 19:00:43

ऋतु      : वर्षा

अभिजित: 11:45:16 – 12:39:42

दुष्टमुहूर्त: 08:07:32 – 09:01:58

कंटक   : 06:18:40 – 07:13:06

यमघण्ट: 09:56:24 – 10:50:50

राहु काल: 15:36:36 – 17:18:40

मेष राशि: आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद लाभ बहुत कम देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाहन दुर्घटना का योग बन रहा है अतः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। किसी परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के कुछ योग बन रहे हैं परंतु मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकरी रहेगा। कार्य में उन्नति के योग बन रहे है। भूमि लाभ के योग बनेंगे। किसी अदालती मामले में विजय के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से टल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिये तनाव पूर्ण रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास ना करें। माता पिता का सम्मान करें। अगर दरवाजे पर कोई याचक आये तो उसका अपमान ना करें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। काफी समय से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। बड़े भाई का सम्मान करें। संतान पक्ष से कोई शुभ संकेत मिलेगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि: लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की आज उम्मीद है। किसी अपरिचित व्यक्ति से अधिक वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसको कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं अतः किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास न करें। आज के दिन किसी को भी उधार के रूप में धन ना दें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परीक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा।

Related posts

बिजली वितरण कंपनियों के प्रदर्शन के मानकों हेतु विनियमन का मसौदा जारी

Trinath Mishra

शिकंजा: रोटोमैक के मालिक कोठारी के घर सीबीआई की छापेमारी, दर्ज किया केस

Vijay Shrer

रायबेरली पुलिस ने पकड़े आरोपी, हत्‍या का कारण जानकर उड़ जाएंगे आपके होश   

Shailendra Singh