featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए कैसा होने वाला है आज का दिन

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: दिन के 24 घंटे हमारे आने वाले भविष्य के पल-पल को संवारते रहते हैं। हमारा कोई भी कदम जीत या हार तय करता है। सही शुरुआत तभी होगी जब हमें सही और गलत का पता होगा। आइए जानते हैं 23 अगस्त 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

23 – अगस्त – 2021

पंचांग

मास       :  भाद्रपद

पक्ष         : कृष्ण

वार          : सोमवार

तिथि     :  प्रतिपदा

नक्षत्र      : शतभिषा

करण      : कौलव

योग       :  अतिगंड

सूर्योदय : 05:41:22

सूर्यास्त : 18:36:22

ऋतु         : शरद

अभिजित: 11:43:01 – 12:34:40

यमघण्ट : 11:43:01 – 12:34:41

दिशा शूल: पूर्व

राहु काल : 07:18:14 – 08:55:07

मेष राशि: लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। बहन के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। अनायास धन लाभ का योग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा हुआ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। किसी याचक को पिला कपड़ा दान करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। चोट लगने के योग बन रहे है अतः किसी जीने पर ध्यान से चढ़ें। कोई जोखिम भरा कार्य ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिये शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परन्तु वाहन चलाते समय सावधनी बरतें।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। जीवन साथी से मन मुटाव का योग बन रहा है। कुछ ऐसा ना करे जिससे बाद में पछतावा हो। अतः जीवन साथी से अच्छे सम्बन्ध बनाये रखे

तुला राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। कोई अदालती मामले में विजय प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। कोई ऑपरेशन का योग बनेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। परंतु सन्तान पक्ष अनुकूल रहेगा। नौकरी के प्रति चिन्ता हो सकती है। अतः कोई अधिकारी प्रारंभ करने से पूर्व अपने इष्ट देवता का स्मरण जरूर करें सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन अगर किसी उच्च अधिकारी से मिलने जाएं तो जेब में एक लाल रंग का रुमाल रख कर जाएं, सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। पूरा दिन तनाव पूर्ण व्यतीत होगा। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। नौकरी में परेशानी का योग बन रहा है। अतः आज आप अपने काम को ईमानदारी से करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

Related posts

राजस्थान में फिर तेज हुई सियासत, सीएम अशोक गहलोत ने गृहमंत्री अमित शाह पर लगाया सरकार गिराने का आरोप

Trinath Mishra

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकपाल नियुक्ति को लेकर सरकार को एक बार फिर दिया अल्टीमेटम

Rani Naqvi

9 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर केजरीवाल, सूबे में बढ़ी राजनीतिक हलचल

Saurabh