featured देश

कोरोना के केस कम हो रहे हैं, बढ़ता मौत का आंकड़ा बना बड़ी चिंता

black fungus lucknow कोरोना के केस कम हो रहे हैं, बढ़ता मौत का आंकड़ा बना बड़ी चिंता

नई दिल्ली:  देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा कर रखा दिया है। लेकिन अब थोड़ी सी राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमित मामलों में गिरावट देखी गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा नहीं कम हुआ है। उसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले 24 घंटे में 2 लाख 59 हजार 551 नए संक्रमति मरीज मिले। इस दौरान 4209 लोग कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। हालांकि राहत की बता ये है कि इस बीच 3,57,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

यानीकि 1 लाख 1 हजार 953 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले बुधवार को 2.76 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3874 संक्रमितों की जान गई थी।

देश में कोरोना महामारी के आंकड़े

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 60 लाख 31 हजार 991
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 27 लाख 12 हजार 735
कुल एक्टिव केस- 30 लाख 27 हजार 925
कुल मौत- 2 लाख 91 हजार 331

32 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट 

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 20 लाख लोगों का कल सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिसका पॉजिटिविटि रेट 13 फीसदी से ज्यादा रहा।

संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है। एक्टिव केस में मामूली सी गिरावट आई है। देश में अब 12 फीसदी एक्टिव केस रह गए हैं।

तो वहीं कोरोना के एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

देश में करीब 20 लाख को लगा टीका 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 19 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से कल करीब 14 लाख लोगों को टीका लगा। देश में टीकाकरण पिछले 125 दिन से चल रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि 18-44 साल आयवुर्ग के 7,36,514 लोगों को गुरुवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 85,84,054 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं

Related posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोले शाह कहा कि कानूनी प्रक्रिया से होगा निर्माण

piyush shukla

सहारा दस्तावेजों को शीला ने किया खारिज

Rahul srivastava

29 अक्टूबर को होगा भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन

Rani Naqvi