featured यूपी

कोरोना से फिर लॉकडाउन का खौफ, प्रवासियों का पलायन शुरू

कोरोना से फिर लॉकडाउन का खौफ, प्रवासियों का पलायन शुरू

प्रयागराज: मायानगरी में कोरोना की वजह से मचे हाहाकार के बीच एक बार फिर प्रवासी मजदूर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। मुंबई से लोग न सिर्फ ट्रेन, बल्कि टैक्सियां बुक करके प्रयागराज तक आते हुए नजर आ रहे हैं।

संगम नगरी आने वाले प्रवासियों का कहना है कि जिस तेजी से करोना मुंबई में फैल रहा है, उस हिसाब से कभी भी वहां पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछली बार लॉकडाउन में मुंबई में फंसे प्रवासियों को काफी खराब स्थितियों का सामना करना पड़ा था।

mumbai 1 कोरोना से फिर लॉकडाउन का खौफ, प्रवासियों का पलायन शुरू

 

प्रवासियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

ऐसे में इस बार लोग बिना समय गवाएं अभी से ही बड़ी संख्या में मायानगरी से अपने घर की तरफ वापसी कर रहे हैं। मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी कर और ठेला, छोटी दुकानें लगाकर कमाई करने वाले लोगों के सामने अब रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा होने लगा है। इस वजह से ये लोग अपने घरों की तरफ लौटने के लिए मजबूर हैं।

ट्रेन के जरिये घर वापसी करने वाले बहुत से ऐसे लोग हैं, जो मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करके कमाई करते हैं, लेकिन उनकी कंपनियों से उन्हें छुट्टी दे दी गई है, इससे उनकी कमाई ठप हो गई है। यूपी के लोग बड़ी संख्या में मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं।
mumbai 2 कोरोना से फिर लॉकडाउन का खौफ, प्रवासियों का पलायन शुरू

 

लॉकडाउन लगने से पहले पलायन

पिछली बार लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसने वाले लोग इस बार पूरी तरह से लॉकडाउन लगे, उससे पहले ही घरों की ओर पलायन करने लगे हैं। मुंबई से लौट रहे लोगों का कहना है कि पिछली बार लॉकडाउन में फंसने के बाद कई दिनों का पैदल सफर करके वे अपने घर पहुंचे थे। इस बार वैसे हालात बनने से पहले ही लोग मुंबई छोड़कर भाग रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बिना कमाई के मुंबई में रहना मुश्किल है। इसलिए इस बार लॉकडाउन लगने की आशंका को देखते हुए पहले ही लोग गांव की ओर चल दिए हैं। मुंबई से आने वाली ट्रेनें लगातार फुल होकर आ रही हैं।

निजी वाहनों से भी निकले घर की ओर

ट्रेन में कन्फर्म सीट न मिलने पर बहुत से लोग जोखिम उठाकर बिना टिकट के ही यात्रा कर रहे हैं। मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी चल रही है। ट्रेन में टिकट न मिलने पर ज्यादातर लोग अपना बोरिया-बिस्तर लेकर सड़क मार्ग से अपने निजी वाहन के माध्यम से घर की तरफ निकले हैं।

Related posts

मंदसौर- मृत किसानों की याद में कांग्रेस मनाएगी बलिदान दिवस

Pradeep sharma

रूपाणी के शपथ ग्रहण में शामिल होने कल गांधीनगर जाएंगे मोदी समेत कई मंत्री

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर सिक्किम को उसके एकमात्र एयरपोर्ट की सौगात देंगे

Rani Naqvi