featured देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी, जाने कौन किससे कितना आगे

दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी, जाने कौन किससे कितना आगे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का नतीजा आज सामने आ रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। आप-भाजपा में फिलहाल कड़ी टक्कर दिख रही है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है। जानिए किस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे।  चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को अभी तक 52 फीसदी और भाजपा को 41 फीसदी वोट मिले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 32 में आम आदमी पार्टी आगे, भाजपा 16 सीटों पर आगे है। नई दिल्ली सीटी से अरविंद केजरीवाल 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

ओखला से भाजपा उम्मीदवार ब्रह्म सिंह आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह से आगे। रुझान आने के साथ-साथ भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसर रहा है। यहां कोई नजर नही आ रहा है। चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक आप और भाजपा में कांटे की टक्कर है। आप 10 और भाजपा 10 सीट पर आगे। विकास पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार  मुकेश शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं गए, लेकिन उन्हें अपने सूत्रों से पता लगा कि वह पहले राउंड में ही पीछे हैं। इसलिए उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए हार स्वीकार कर ली।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल दो हजार छब्बीस वोट से आगे चल रहे हैं।  ग्रेटर कैलाश से आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज 1505 वोटों से आगे चल रहे हैं। कालकाजी से आप प्रत्याशी आतिशी पीछे, भाजपा प्रत्याशी पीछे राजेंद्रनगर से आप प्रत्याशी राधव चड्डा गोल मार्केट मतगणना केंद्र पहुंचे हैं। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया कि मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि घमंड की हार हुई है, विश्वास और विकास को जीत मिली है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को ‘एंटी नेशनल’ घोषित किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, अभी फाइनल नतीजों का इंतजार करिए, हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं। 2015 की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा है, पिछली बार 3 सीटों पर सिमटी पार्टी इस बार 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी इस बार 1 सीट पर आगे है, 2015 में पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का नतीजा अब से कुछ ही घंटों में सामने आ जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना की जा रही है और दोपहर तक सभी नतीजे सामने आ जाएंगे। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी और इस बार करीब 62 फीसदी मतदान हुआ था। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लंबे समय से भागदौड़ कर रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे 27 केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को सोमवार शाम तक अंतिम रूप दिया।  इस बार सबसे ज्यादा निगाहें ओखला सीट पर होंगी जहां पिछले करीब 50 दिनों से शाहीन बाग में आंदोलन चल रहा है। इसके अलावा नई दिल्ली, पटपड़गंड, हरिनगर, मॉडल टाउन, करोल बाग, कालकाजी, राजेंद्रनगर जैसी सीटों पर भी सबकी नजर रहेगी। 

Related posts

यूपी में 24 घंटे में 196 कोरोना संक्रमितों की मौत, जानिए लखनऊ का हाल

Shailendra Singh

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच पीएम मोदी ने की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक

piyush shukla

तकनीकी विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण

lucknow bureua