Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

तकनीकी विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण

CM photo 02 dt.16 March 2018 तकनीकी विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण
देहारादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड के तकनीकी विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का लोकार्पण किया और विश्वविद्यालय में बनाई गई शौर्य दीवार का अनावरण व यूनिवर्सिटी एकेडिमी इंडस्ट्री फोरम का भी शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम रावत ने उत्तराखंड तकनीकि विश्वविद्यालय का नाम वीर माधो सिंह भंडारी के नाम से रखने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकि विश्वविद्यालय के छात्रों का औद्योगिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित कराना जरूरी है और उद्योगों की डिमांड को समझना भी जरूरी है।
CM photo 02 dt.16 March 2018 तकनीकी विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण
सीएम ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास पर अधिक बल दिया है। कौशल विकास को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2020 तक प्रदेश में एक लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए राज्य में कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आस-पास के गांवों और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राएं लोगों को कौशल विकास के लिए कुछ समय दे सकते हैं।
सीएम ने कहा कि इसके जरिए लोगों को लाभ मिलेगा और छात्र-छात्राओं को समाज में घुलने-मिलने का समय भी मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री धन सिंह रावत, विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यू.एस रावत, कुलसचिव डाॅ. अनीता रावत, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार डाॅ. नरेन्द्र सिंह, डाॅ. नरेश शर्मा, डाॅ. अशोक कुमार विन्डलास, प्रो. आर. तिवारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सलमान कुरैशी का वीडियो हुआ वायरल, गरमाई राजनीति तो मांगनी पड़ी माफी

Neetu Rajbhar

बुक्कल के बाद सपा को एक और झटका, आजम की करीबी बीजेपी में शामिल

Rani Naqvi

नेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर हुआ हमला

rituraj