Breaking News featured देश

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच पीएम मोदी ने की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक

pm modi gst3 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच पीएम मोदी ने की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। देश में करोड़ों लोग आपकी क्षमता के जरिए सरकार के साथ जनता का नुकसान कर रहे हैं। इनमें आपके प्रोफेशन के कुछ लोग इन लोगों की मदद कर आपके प्रोफेशन को गंदा कर रहे हैं। क्योंकि ये लोग आपका सहारा लेकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। आज भी 1400 केस पेन्डिंग हैं आखिर क्यूं 25 लाख से ज्यादा आपकी संख्या है और अब तक केवल 25 लोगों पर कार्रवाई हुई है। ये सवाल मैं नहीं जनता पूछ रही है। ये बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ICAI की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में इंदिरा गांधी इन्डोर स्टेडियम में कही। पीएम मोदी देश के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्बोधित कर रहे थे।

pm modi gst3 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच पीएम मोदी ने की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक

उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे लोगों की पहचान आपको करनी होगी जो आपके प्रोफेशन को खराब कर रहे हैं। क्योंकि देश में लोग आपका गलत इस्तेमाल कर टैक्स चोरी कर रहे हैं। आज देश में 2 करोड़ इंजीनियर हैं 8 लाख से अधिक डॉक्टर हैं। यानी देश में क्लीन प्रोफेशन में करोड़ों लोग रहते हैं। इसके अलावा करोड़ों लोग कीमती गाड़ियां खरीदते हैं। अगर बीते साल के आंकड़े देखें तो 2 करोड़ लोग विदेश यात्रा पर गये केवल घूमने । देश में देखा जाये तो करोड़ों लोगों के पास अरबों की जमीन है। करोड़ों के बंगले में रहते हैं। लेकिन देश में केवल 25 लाख लोग ही 10 लाख के ऊपर कमाते हैं ये कैसे संभव है। देश में केवल 32 लाख लोग ही टैक्स देते है। आखिर कैसे क्यूं क्योंकि आपके कुछ साथी उनकी टैक्स चोरी में मदद करते हैं। ऐसे लोगों को आपको पहचानना होगा। इस पर आपको रोक लगानी होगी। आपको अपना टारगेट ये नहीं रखना होगा कि इस साल इतने लोगों को टैक्स से बचाया । आपको ये बताना होगा कि इस साल इतने लोगों को टैक्स भरा कर ईमानदारी से जीना सिखाया।

जैसे आजादी की लड़ाई में लाखों लोग जेल गये गोलियां खाई आपको भी इस आर्थिक क्रांति की आजादी में एक फौज की तरह काम करना होगा। आप से मैं जेल जाने और गोली खाने को नहीं कर रहा हूं आपका मैं देश की इस आर्थिक विकास यात्रा के योद्धा के तौर पर आगे आने का आह्वान कर रहा हूं। आप लोगों को टैक्स देने के लिए प्रेरित करने का काम करें। आज देश की सवा सौ करोड़ जनता आपकी की तरफ देख रही है। क्योंकि इस टैक्स से आये बजट का उपयोग देश की गरीब जनता के आवास, भोजन और जरूरी चीजों के लिए किया जाता है। देश की सीमाओं पर हमारी और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के विकास के लिए किया जाता है। अगर आप एक बार ठान लें कि हमें टैक्स चोरी रोकनी है तो कोई ताकत आपको ऐसा नहीं करने से रोक नहीं सकती है।

आप सभी का मै इस आर्थिक क्रांति में आह्वान करता हूं क्योंकि इसकी सफलता के केवल आपकी मार्गदर्शक हो बाकी हम तो केवल दर्शक है। देश 2022 में अपनी 75 वीं आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस मौके पर आपको देश को ये बड़ा उपहार देना होगा कि देश में लोग अधिकतम टैक्स दे रहे हैं। इस क्रांति का आपको दूत बनना होगा।

Related posts

महिलाओं ने शादी में पहने कच्ची सब्जियों के गहने, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Rani Naqvi

KBC 10 की हॉट सीट पर पहुंचा एक ऐसा किसान जिसकी कहानी सुनकर भावुक हुए अमिताभ

Rani Naqvi

ट्विटर पर स्मृति ने छेड़ी ‘SCAM’ वॉर

kumari ashu