featured यूपी

नगर निगम सदन में पार्षदों का हंगामा, हैंडपंप लेकर किया प्रदर्शन

नगर निगम सदन में पार्षदों का हंगामा, हैंडपंप लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर: नगर निगम में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम में आज पार्षदों ने अनोखे तरकी से विरोध किया। कोई पार्षद गंदा पानी लेकर आया तो कोई हैंड पंप लेकर ही चला आया। इस सब के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।kanpur 1 नगर निगम सदन में पार्षदों का हंगामा, हैंडपंप लेकर किया प्रदर्शन

सदन में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

आज कानपुर नगर निगम का विकास कार्यो के मद्देनजर सदन आयोजित था। सदन में हैंडपंप लेकर सपा पार्षद पहुँच गए । गुस्साये पार्षदो ने चलती सदन में हैंडपंप लगा दिया । इसी बीच शूटर गंज पार्षद मनोज पांडेय ने सदन में अनोखा हंगामा किया।

निगम अधिकारी को पहनाई गंदे बोतल की माला

पेजल समस्या को लेकर पार्षद ने बोला हल्ला बोलते हुए। गंदे पानी की बोतलों को गले ने टांग विरोध किया। इस दौरान पार्षद ने गंदे पानी वाली बोतल की माला निगम अधिकारी को पहनाई। उधर दबौली के पार्षद जेपी पाल ने कुर्ता उतार कर सड़क और पानी समस्या पर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा।kanpur 1 1 नगर निगम सदन में पार्षदों का हंगामा, हैंडपंप लेकर किया प्रदर्शनहंगामा करते हुए पार्षदों से पूछा गया तो उन्होने बताया कि शहर के अन्य जगहों पर हैंड पंप समरसेबल खराब है। इस बात की शिकायत भी की गई। शिकायतों की सुनवाई ना होने पर हम लोगों ने यह प्रदर्शन किया है।

Related posts

इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड में होना हमारा सौभाग्य: त्रिवेंद्र सिंह रावत

mohini kushwaha

चुनाव को लेकर प्रशासन की समीक्षा जारी

piyush shukla

मरकज में फंसे हुए लोगों की जानकारी पहले ही एसडीएम को दे दी गई थी: मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी

Shubham Gupta