featured देश

कोरोना की जंग बहुत जल्दी जीतेगा भारत तेजी से हो रही रिकवरी..

sex 2 3 कोरोना की जंग बहुत जल्दी जीतेगा भारत तेजी से हो रही रिकवरी..

जहां एक तरफ कोरोना के मामले में भारत विश्व में तीसरे पायदान पर आकर खड़ा हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में तेजी से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि, भारत बहुत जल्दी कोरोना से जीत जाएगा।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 60.77 प्रतिशत हो गई है। 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की रिकवरी रेट देश की औसत दर से ज्यादा है। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात भी शामिल है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,09,082 हो गई है।

corona 1 2 कोरोना की जंग बहुत जल्दी जीतेगा भारत तेजी से हो रही रिकवरी..
अब तक देश में कोरोना संक्रमण के 6.73लाख मामले सामने आ चुके हैं और 19,268 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्राल का कहना है कि राज्यों और केंद्र सरकार का सम्मिलित प्रयासों से रिकवरी रेट बढ़ाने में सफलता हासिल हुई है। इस समय कोरोना के 2,44,814 ऐक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ऐक्टिव केस से रिकवर्ड केसों की संख्या 1,64,268 ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 14,856 मरीज कोरोना मुक्त हो गए। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की रिकवरी रेट का ज्यादा होना उनके अच्छे प्रयासों की ओर संकेत करता है।

https://www.bharatkhabar.com/do-you-know-tiktok-already-banned-in-china/
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों ने काफी राहत दी है। क्योंकि जिस स्पीड से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसी तेजी से कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिसने देश को बहुत राहत दी है।

Related posts

जम्मू-कशमीर: आतंकियों ने गोली चलाई तो उन्हें बुके की उम्मीद नहीं करनी चाहिए- सत्यपाल मलिक

rituraj

Global Hunger Index 2020 में 107 देशों में 94 स्थान पर भारत

Samar Khan

पिछले 24 घंटे में चीन में सिर्फ एक मामला कोरोना पॉजिटिव आया, अमेरिका में आंकड़ा 100 के पार

US Bureau