नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की मिलने की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। केंद्र शासित सहित देश के 15 राज्यों में मरीजों के मिलने की रफ्तार 5 फीसदी से ज्यादा हो गए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना के केस महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। राज्य में 13 फीसदी से भी ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा गोवा, केरल और नागलैंड में भी संक्रमित मरीजों की रफ्तार में तेजी आई है।
डेथ रेट में पंजाब सबसे ज्यादा
डेथ रेट की बात करें तो पंजाब इस मामले में सबसे आगे है। यहां पर 100 मरीजों में करीब 3 मरीजों की मौत हो रही है। राज्य का डेथ रेट 3 फीसदी से ऊपर है। तो वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, यहां पर 2.4 फीसदी डेथ रेट है। 2.2 फीसदी के साथ सिक्किम तीसरे नंबर पर है और 1.8 फीसदी रेट के साथ पश्चिम बंगाल चौथे नंबर पर है।
इन राज्यों में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा?
एक तरफ कुछ राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है तो वहीं दूसरी तरफ राहत की बात यह है कि देश के कुछ राज्यों में रिकवरी रेट भी बढ़ा है। देश में 5 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां 99% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश है। सबसे ज्यादा 99.7% मरीज अरुणाचल प्रदेश में ठीक हो चुके हैं।
24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए मामले
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 14 हजार 989 नए केस सामने आए हैं। जबकि 13 हजार 123 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की जान गई। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 11 लाख 39 हजार 516 हो पहुंच गई है। जबकि एक करोड़ 8 लाख 12 हजार 44 लोग कोरोना से ठी भी हुए हैं। तो वहीं एक लाख 57 हजार लोगों की मौत भी हुई है। एक करोड़ 70 हजार 126 देश में एक्टिव मामले हैं यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है।
97 फीसदी से ज्यादा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.51% है। तो वहीं देश में 97% से अधिक रिकवरी पहुंच गया है। हालांकि इस बीच देश में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी चल रहा है। देश में अब तक 1 करोड़ 56 लाख 20 हजार 749 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से कल 6 लाख 9 हजार 845 लोगों को टीका लगाया गया था
देश के 6 राज्यों के हाल
राज्य | कुल केस | मौत | नए केस |
महाराष्ट्र | 20,36,790 | 52,238 | 7,863 |
केरल | 10,64,280 | 4,227 | 2,938 |
मध्य प्रदेश | 25,5595 | 3,865 | 331 |
राजस्थान | 32,6430 | 2,787 | 102 |
गुजरात | 26,3837 | 4,411 | 454 |
कर्नाटक | 95,2037 | 12,343 | 437 |