featured देश
corona virus 6

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर ने भारत को हिला कर रख दिया है। नए मामले और मौत के आंकड़ों में कमी नहीं हो रही है। लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 110 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 3874 लोगों की जान चली गई। हालांकि इस बीच 3 लाख 69 हजार 77 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। यानी 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2.67 लाख, सोमवार को 2.63 लाख नए केस दर्ज किए गए थे।

देश में 32 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

19 मई तक देश में 18 करोड़ 70 लाख 9 हजार 792 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से बुधवार को 11 लाख 66 हजार 90 लोगों को टीका लगाया गया है। तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से बुधवार को करीब 20 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है।

देश में कोरोना महामारी के आंकड़े-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 57 लाख 72 हजार 440
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 23 लाख 55 हजार 440
कुल एक्टिव केस- 31 लाख 29 हजार 878
कुल मौत- 2 लाख 87 हजार 122

1.11 फीसदी पहुंचा मृत्य दर

देश में लगातार मृत्यु दर में बढोतरी हो रही है। 1.10 से 1.11 फीसदी पहुंच गई है। तो वहीं रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है। एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए हैं। भारत का कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील के भारत बाद तीसरे नंबर पर है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,06,655 हो गयी है जबकि अब तक 23,306 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 11,772 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 17,24,438 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 5,58,890 एक्टिव मरीज हैं।

महाराष्ट्र संक्रमित मामलों की संख्या आधी हो गई है। अब राज्य में एक दिन में 30 हजार के करीब नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 34,031 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 54 लाख 67 हजार 537 हो गया है। तो वहीं पिछले 24 घंटे में 594 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 84 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि बुधवार को 51,457 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Related posts

जवानों की आर्थिक मदद के लिए वेबसाइट लांच, अब कर सकेंगे ‘ई-सहायता’

Rahul srivastava

हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी या कांग्रेस, किसी की तरफ जाएगा मनाली का राजपूत समाज

Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर राज ठाकरे ने 49 फीट ऊंची लटकाई दही हांडी

shipra saxena