featured देश

ताउते का बाद साइक्लोन यास का खतरा, बंगाल-ओडिशा में मचा सकता है तांडव

भारतीय क्षेत्र में ही बार-बार आते हैं चक्रवाती तूफान! वैज्ञानिकों ने बताया कारण

ताउते चक्रवात से तबाही के निशान मिटे नहीं थे, कि, अब जल्द ही एक और तूफान दस्तक देने वाला है। भारत मौसम विभाग ने जानकारी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में हवा का कम दबाव बनने की उम्मीद है जो कि चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाला चक्रवात बंगाल और ओडिशा में भयंकर तबाही मचा सकता है। जिसके बाद से दोनों राज्यों के अधिकारियों ने तूफान से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

अंडमान सागर के ऊपर बन रहा है दबाव

मौसम विभाग IMD के अधिकारियों ने बताया कि हवा का कम दबाव उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा है। 22 मई को यह दबाव तेजी से बढ़ना शुरू होगा और 26 मई की शाम तक या तो यह बंगाल की खाड़ी से टकराएगा या ओडिशा के तट से ये तूफान टकराएगा। मौसम विभाग ने बताया कि यह चक्रवात वास्तव में बनता है तो इस साल बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा।

बंगाल-ओडिशा को ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला चक्रवात उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। अधिकारी ने बताया की तूफान की रफ्तार काफी तेज हो सकती है। 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की बारिश हो सकती है। दास ने कहा कि इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है। वहीं अंडमान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जो बंगाल खाड़ी तक पहुंचने तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती हैं।

तूफान के खतरे को देखते हुए मछुआरों को समुद्र के किनारे न जाने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल ने अम्फान तूफान से भारी तबाही का मंजर देखा था। राज्य में कई लोगों की मौत हो गई थी। और करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था।

बताया जा रहा है कि अगर यह चक्रवात तूफान बनता है तो इसका नाम यास होगा। तूफान का यास नाम ओमान की स्थानीय बोली के आधार पर दिया गया है।

Related posts

नेशनल हेराल्ड केस: कोर्ट ने सोनिया-राहुल व अन्य आरोपियों से मांगा जवाब

Srishti vishwakarma

मेरठ : जेल में जीवन काट रहे निर्दोष मासूमों का अब सुधरेगा भविष्य, प्रशासन ने की पहल

Rahul

फतेहपुर: जिलाधिकारी तक पहुंचा मंदिर कब्जाने का मामला, डीएम ने किया ऐसा  

Shailendra Singh