featured यूपी

भारतीय कंपनी इंफोसिस का देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान : सुनील आम्बेकर

इंफोसिस का देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने कहा है कि भारतीय कंपनी के नाते इंफोसिस का भारत की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान है। इंफोसिस संचालित पोर्टल को लेकर कुछ मुद्दे हो सकते हैं परंतु पान्चजन्य में इस संदर्भ में प्रकाशित लेख,लेखक के अपने व्यक्तिगत विचार हैं। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इस लेख में व्यक्त विचारों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए । सुनील आम्बेकर ने यह भी स्पष्ट किया कि पांचजन्य संघ का मुखपत्र नहीं है।

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने इस मुद्दे पर कहा कि पांचजन्य में प्रकाशित सामग्री को सीधे संघ की मंशा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। क्योंकि पांचजन्य में लेख छपते हैं वह लेख लेखक के व्यक्तिगत विचार होते हैं। उस लेख में व्यक्त विचारों से आरएसएस का सहमत होना जरूरी नहीं है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पांचजन्य में एक भारतीय कंपनी इंफोसिस के बारे में लेख छपा है। जिसकी कार्य पद्धति पर लेखक ने सवाल खड़ा किया है। वह लेखक का व्यक्तिगत विचार है। पांचजन्य में छपी सामग्री आरएसएस का यह मत है ऐसा नहीं है। इस बारे में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर का भी स्पष्टीकरण आ गया है।

Related posts

सपाइयों ने भाजपाइयों पर लगाए उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप

Aditya Mishra

जितिन प्रसाद के बीजेपी ज्वाइन करने पर कपिल सिब्बल का बयान, कांग्रेस के लिए कही यह बड़ी बात

Shailendra Singh

इलाहबाद HC ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर लगाई रोक

Rani Naqvi