Uncategorized

राहुल गांधी से सीधे बात कर सकेगें कांग्रेसी कार्यकर्ता ! कमलनाथ ने किया ऐप का लोकार्पण

RAHULL राहुल गांधी से सीधे बात कर सकेगें कांग्रेसी कार्यकर्ता ! कमलनाथ ने किया ऐप का लोकार्पण

भोपाल : आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस ली है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाना  शुरु कर दिया है। इसी कडी को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस का आम कार्यकर्ता अपनी बात अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी तक पहुंचा सकेगा।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

यह संभव होगा एआईसीसी द्वारा तैयार किए गए शक्ति एप से, जिसका गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लोकार्पण किया। कांग्रेस इस एप के जरिए देश के हर बूथ, गांव, ब्लॉक, शहर और जिले के कार्यकर्ता को पार्टी के बड़े से बड़े पदाधिकारी को जोड़ना चाहती है।

ये भी पढ़ें : राफेल सौदे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का लगातार हमला

ऐसे होगा प्रोसेस

इसके लिए कांग्रेस ने एक नंबर जारी किया है। जैसे ही कोई कार्यकर्ता अपने मोबाइल से उस नंबर वोटर आईडी नंबर भेजेगा तो उसे तत्काल रजिस्टर्ड होने का संदेश मिलेगा। कमलनाथ ने इस प्रोजेक्ट को पार्टी का क्रांतिकारी प्रोजेक्ट बताया और प्रदेश, जिला और ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों से इसके प्रचार प्रसार की बात कही।

कार्यकर्ता तक सीधे पहुंचेगा सुझाव

डेटा एनालिस्ट्स सेल की समन्वयक अजिता वाजपेई पांडे ने कहा कि ‘शक्ति’ के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व भी अपना संदेश और सुझाव कार्यकर्ता तक सीधे पहुंचा सकेगा। इसी तरह कार्यकर्ता भी अपना सुझाव उन तक पहुंचा सकेंगे।

Related posts

भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है “सेफ जोन”की डिमांड

Rani Naqvi

ब्राजीलियाई अदालत ने ओलम्पिक के दौरान राजनीतिक प्रदर्शन की इजाजत दी

bharatkhabar

Live- मेघालय के रुझान, बीजेपी 4 पर आगे कांग्रेस 9 पर आगे

Vijay Shrer