featured Uncategorized जम्मू - कश्मीर देश

भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है “सेफ जोन”की डिमांड

ashok kaul भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है "सेफ जोन"की डिमांड

जम्मू कश्मीर :राजनीति के लिए ” सेफ जोन ” की डिमांड करते भाजपा कार्यकर्ता

            भाजपा कार्यकर्ताओं सेफ जोन देने पर नड्डा को लिखा पत्र.
आतंकी हमलों के बाद पार्टी ने लिया संज्ञान, चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी.

भारत खबर,राजेश विद्यार्थी  की रिपोर्ट 
जम्मू कश्मीर।

जम्मू कश्मीर में भाजपा के सरपंच, पंच और अन्य नेताओं पर आतंकी हमले के बाद प्रदेश भाजपा ने गंभीरता जताई और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा। प्रदेश भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर कार्यकर्ताओं को हर जिले में सुरक्षित जोन में रखे जाने की अपील की है। वहीं, भाजपा के चार और सदस्यों ने घाटी मेें पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। अब तक भाजपा के 14 और कांग्रेस के दो नेता आतंकियों के डर से पार्टी छोड़ चुके हैं।

ashok kaul भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है "सेफ जोन"की डिमांड

महासचिव अशोक कौल ने घाटी में भाजपा के दो सरपंच के मारे जाने और रविवार सुबह बडगाम जिला अध्यक्ष पर आतंकी हमले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान की अपील की है। अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपील की कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले को गंभीरता से विचार करने की गुज़ारिश करें।

भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है। ग्रास रूट स्तर के वर्क्ररों को निशाना बनाने से दहशत का माहौल है। उन्हें सेफ जोन में शिफ्ट करकेे सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं, बडगाम के ही भाजपा के चार नेताओं ने भी त्यागपत्र देने की घोषणा की है। इनमें जिला महासचिव और माईनारिटी मोर्चा के महासचिव व अन्य शामिल हैं।

Ravinder Raina BJP भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनकर मारा जा रहा है "सेफ जोन"की डिमांड

भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैणा ने इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान और पाक प्रायोजित आतंकियों की बौखलाहट करार दिया है। उनके अनुसार पाकिस्तान नहीं चाहता है कि जम्मू कश्मीर में शांति और लोकतंत्र की बहाली हो। कई राजनीति दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
भाजपा के अब तक दस नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दिया है। जिनमें छह कुलगाम के काजीगुंड क्षे़त्र के नेता शामिल हैं। इसी क्षे़त्र के दो सरपंचों को गोली मारकर हत्या कर दी थी; अब बडगाम के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नजार पर आतंकी हमले के बाद चार और नेताओं ने पार्टी छोड़़ने की घोषणा की।

 

Related posts

नरेंद्र मोदी सरकार-2 में अमित शाह भी बने मंत्री, जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री

bharatkhabar

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के 7 पुलिस अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित, एक को दिया जाएगा  राष्ट्रपति पुलिस पदक

Rani Naqvi

कानपुरः मंदिर के पुजारी के साथ पहले बैठकर पी शराब, फिर गला रेतकर कर दी हत्या

Shailendra Singh