Uncategorized दुनिया

ब्राजीलियाई अदालत ने ओलम्पिक के दौरान राजनीतिक प्रदर्शन की इजाजत दी

brazial flag ब्राजीलियाई अदालत ने ओलम्पिक के दौरान राजनीतिक प्रदर्शन की इजाजत दी

ब्रासीलिया। यहां की एक फेडरल अदालत ने रियो ओलम्पिक के दौरान आयोजन स्थलों के बाहर राजनीतिक प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। अदालत ने रियो आयोजन समिति की शिकायत को खारिज करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को राहत प्रदान की। आयोजन समिति ने फेडरर जज मार्सेलो ग्रांडो से मांग की थी कि वह ओलम्पिक आयोजन स्थलों और ओलम्पिक जोन के करीब प्रदर्शन करने की आजादी पर रोक लगाएं।

brazial flag

अदालत ने कहा कि यह एक संवेधानिक अधिकार है और इसीलिए इस पर अदालत रोक नहीं लगा सकती। 8 अगस्त को जज जियाओ कार्नीलो ने प्रदर्शनकारियों को आयोजन स्थलों के करीब शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। प्रदर्शनकारियों से कहा गया था कि वे ओलम्पिक के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाएं। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को दबाना ओलम्पिक भावना के भी खिलाफ है।

 

Related posts

पाक ने किया दावा, कुलभूषण जाधव के बदले मिला था आतंकवादी देने का प्रस्ताव

Pradeep sharma

ब्रिटेन की एक अदालत ने दाऊद इब्राहिम के करीबी जबीर मोती को नहीं दी जमानत

rituraj

आतंकी हमला: 6 पुलिसकर्मी शहीद, शवों के साथ बर्बरता

Pradeep sharma