Breaking News featured यूपी

चंपत राय को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने बोल दी बड़ी बात, कहा- उन्हें…

चंपत राय को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने बोल दी बड़ी बात, कहा- उन्हें...

लखनऊ: अयोध्या जमीन घोटाले का मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव पर करोड़ों की हेरा-फेरी का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं और संगठन से जुड़े व्यक्तियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।

भगवान राम के नाम पर मिले चंदे को चंपत किया जा रहा

कांग्रेस, अयोध्या जमीन से जुड़े एक और कथित घोटाले की बात कह रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी का कहना है, ‘देश का प्रत्येक व्यक्ति आज ये बात समझ चुका है कि भाजपा और भाजपा से जुड़े वो लोग जो ट्रस्ट में हैं, राम के नाम पर मिले चंदे का भ्रष्टाचार कर रहे हैं।’

अयोध्या में नया घोटाला!

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- दीप नारायण, जो अयोध्या में भाजपा का नेता और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का भांजा है, उसने बीस लाख में जमीन खरीद कर ढाई महीने के अंदर ढाई करोड़ की ट्रस्ट को बेच दी।’

अंशु अवस्थी ने कहा, ‘इन सब खरीद-फरोख्त में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा सहित ऋषिकेश उपाध्याय शामिल हैं। यह बात तो सभी को समझ में आ गई है कि भगवान राम के चंदे के पैसे को चंपत किया जा रहा है।’

करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट है

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि ये घोटाला नहीं है बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट है। उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर इस ट्रस्ट का गठन किया गया था और प्रधानमंत्री मोदी ने इन सदस्यों को नामित किया था। उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय और प्रधानमंत्री स्वत: इसकी जांच कराएं। उन्होंने कांग्रेस की मांगों पर भी प्रकाश डाला है और कहा है कि चंपत राय को ट्रस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

Related posts

सीएम योगी ने दी आतंकियों से निपटने के लिए स्पॉट टीम को मंजूरी

Rani Naqvi

यूपी में दूसरे चरण का थमेगा चुनाव प्रचार, आज दिखेगा रैलियों का रेला

shipra saxena

Chaitra Navratri 2022: घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Neetu Rajbhar