Breaking News यूपी

कांग्रेस सेवा दल की यूपी चुनाव में बढ़ेगी सक्रियता, चुनाव भी लड़ेंगे पदाधिकारी

1562669701seva dal 28 05 2019 कांग्रेस सेवा दल की यूपी चुनाव में बढ़ेगी सक्रियता, चुनाव भी लड़ेंगे पदाधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के लिए सेवा दल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सेवा दल की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। सेवा दल (Seva Dal) से जुड़े लोगों का दावा है कि इस बार उनके पदाधिकारियों को भी कांग्रेस (Congress) चुनावी मैदान में उतारेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है।

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर एक बैठक में सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई (Lalji Desai) समेत यूपी प्रदेश अध्यक्ष और जोन अध्यक्षों ने भी शिरकत की थी। जिसमें यह तय हुआ था कि सेवा दल भी इस बार गांव-गांव जाकर कांग्रेस के लिए चुनावी प्रचार करेगा। हालांकि काफी दिनों के बाद एक बार फिर सेवा दल सक्रिया हुआ है। सेवा दल की सक्रियता का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।

कोरोनाकाल में काफी सक्रिय रहा सेवा दल

यूपी (UP) में सेवा दल कोरोनाकाल (Covid-19) के दौरान खूब सक्रिय रहा है। कोरोना के दोनों चरणों में सेवा दल ने गांव-गांव जाकर राहत कार्यों को अंजाम दिया है। साथ ही बैठकें भी की हैं। कोरोना के पहले चरण में पैदल जा रहे मजदूरों की मदद के लिए सेवा दल ने राहत सामग्रियों का प्रबंध किया था।

ग्रामीण इकाईयों को किया जा रहा सक्रिय

सेवा दल पिछले डेढ़ साल से यूपी में अपनी सक्रियता को तेज कर चुका है। यूपी कांग्रेस मुख्यालय में सेवा के पदाधिकारियों का ऑफिस भी बना हुआ है, जहां पर अक्सर मीटिंग होती रहती हैं। इसके अलावा ग्रामीण इकाईयों को सेवा दल ने सक्रिय कर दिया है। ग्रामीणों के साथ ये इकाईयां बैठकें करेंगी। उनको सरकार की वादाखिलाफी के बारे में जानकारी देंगी। सभी जोनल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दे दी गई हैं।

20 पदाधिकारियों को टिकट देने की चर्चा

सेवा दल के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर भारत खबर को बताया कि सेवा दल के करीब 20 पदाधिकारियों को इस बार चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। कांग्रेस की ओर से इनके नामों की हरी झंडी मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष का नाम सबसे उपर चल रहा है। उन्हें इस बार चुनावी मैदान में उतारे जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बस औपचारिक ऐलान किया जाना है। इसके अलावा कई जोनल अध्यक्षों को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

Related posts

योगी आदित्यनाथ को दिया प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद, नरेंद्र मोदी-अमित शाह भी करते हैं 108 वर्षीय पूर्व विधायक भुलई से बात

Rahul

लखनऊ के नाका क्षेत्र से रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते युवक गिरफ्तार

sushil kumar

Varanasi News: सीएम योगी ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन, अधिकारियों से की समीक्षा बैठक

Aditya Mishra