featured देश

Congress President Election Result: 24 साल बाद कांग्रेस को आज मिलेगा गैर गांधी परिवार का नया अध्यक्ष

big story 2 Congress President Election Result: 24 साल बाद कांग्रेस को आज मिलेगा गैर गांधी परिवार का नया अध्यक्ष

Congress President Election Result: आज कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के नतीजे घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हुआ है। हालांकि इस मुकाबले में खड़गे की स्थिति मजबूत दिख रही है और उनकी जीत तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

19 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

आपको बता दें कि 1998 से ही कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के हाथों में है। इस तरह आज 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का कोई शख्स नए अध्यक्ष के रूप में मिलेगा। कांग्रेस में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया है।

पूरी निष्पक्षता से मतदान का दावा

अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए मतदान में 9500 से अधिक प्रतिनिधियों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद देश भर से सीलबंद मतपेटियां एआईसीसी मुख्यालय लाई जा चुकी हैं। सुबह दस बजे मतों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा।

कांग्रेस में 137 साल में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव 

कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री का कारण है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरीके से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है।

इस चुनाव में थरूर के मुकाबले खड़गे की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि गांधी परिवार की ओर से किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में कोई अपील नहीं जारी की गई मगर गांधी परिवार का समर्थन और आशीर्वाद खड़गे के साथ बताया जा रहा है।

Related posts

Share Market Today : बजट से पहले शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 590 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी बढ़त 

Rahul

जेल में कैदी नंबर 9435 कहलाएंगी शशिकला

shipra saxena

Har Ghar Tiranga: सीएम शिवराज ने जुमेराती डाकघर पर फहराया तिरंगा

Nitin Gupta