featured देश

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज हुआ आगाज, 3570 किलोमीटर लंबी होगी पदयात्रा

28d5fd21fa172379a794e98da6f43eef1662516390745120 original Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज हुआ आगाज, 3570 किलोमीटर लंबी होगी पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राहुल गांधी ने आज सात सितंबर को शुरूआत कर दी। 3570 किलोमीटर ये पदयात्रा लंबी 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

ये भी पढ़ें :-

07 सितंबर का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचकर वहां पर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। मिशन 2024 से पहले कांग्रेस पद यात्रा के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुट गई हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 10 बड़ी बातें

  • कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की औपचारिक शुरुआत रैली में हो गई है।
  • वास्तव में गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता 8 सितंबर को सुबह 7 बजे ‘पदयात्रा’ की शुरुआत करेंगे।
  • पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी।
  • यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।
  • इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता भी जुड़ेगी।
  • कई जगहों पर आम जनसभा और चौपाल लगाई जाएगी।
  • इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने कई स्लोगन भी तैयार किए।
  • राहुल गांधी इस यात्रा को साधारण तरीके से पूरी करेंगे। वो किसी पांच सितारा होटल में नहीं रुकेंगे। राहुल गांधी एक कंटेनर में अगले 150 दिनों तक रहने वाले हैं। इसी कंटेनर में उनके लिए बेड, वॉशरूम की व्यवस्था की गई है।
  • रात में आराम करने के लिए कंटेनर को गांव की शक्ल में हर रोज एक नई जगह पर खड़ा किया जायेगा। इसी गांव में सभी यात्री एक टेंट में राहुल गांधी के साथ खाना भी खाएंगे।
  • जो यात्री इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ रुकेंगे वे एक साथ खाना खाएंगे और आस पास ही रहेंगे।

Related posts

सपा नेता राजेन्द्र चौधरी का बीजेपी पर वार कहा, भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाना

Ankit Tripathi

तीन तलाक बिल पर नहीं बनी सहमति, संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थागित

Breaking News

India Corona Case Update: देश में मिले 2841 नए केस, 9 लोगों ने तोड़ा दम

Rahul