featured धर्म

07 सितंबर का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 07 सितंबर कुंभ राशि वाले अपनी जरूरत के हिसाब से ही खर्चा करें। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…..

मेष
आज के दिन मेष राशि वालों की किसी से भी कर्ज ना लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा।

वृष
रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा। आज आपकी निर्णय क्षमता का लाभ मिल सकता है।

मिथुन
फिजूलखर्ची से बचें। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक कोई आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। संतान के प्रति विश्वास मजबूत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपनी सुख-सुविधाओं के लिए धन खर्च करेंगे।

सिंह
मानसिक अशांति के कारण आज काम में मन नहीं लगेगा। माता-पिता के सहयोग से राहत मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नेत्रों से जुड़ी किसी परेशानी में आराम मिल सकता है।

कन्या
आज मन में किसी बात का भय नहीं रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। बेकार के खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है।

तुला
संपत्ति लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने गुरु के प्रति संपूर्ण श्रद्धा भाव रखें। नए कार्यों में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।

वृश्चिक
आज मन किसी बात से परेशान रह सकता है। लंबे समय से किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो आज राहत मिलने की पूर्ण संभावना है। व्यापार वृद्धि के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

धनु
आज धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खान-पान के प्रति सावधान रहें।

मकर
व्यवसाय से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आज किसी नए काम में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। ऐसे खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कुंभ
आज कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्चा करें। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। शाम तक कहीं पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन
संतान से जुड़ी समस्या का हल मिल जाएगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रात्रि में परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका खुशमिजाज बर्ताव संबंधों में मधुरता ला सकता है।

Aaj Ka Rashifal: आज 7 सितंबर 2022 बुधवार का दिन है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी 12:04 AM, Sep 08 तक है। सूर्य सिंह राशि पर योग-शोभन,करण–बव और बालव भाद्र मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 7 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-द्वादशी 12:04 AM, Sep 08 तक
  • नक्षत्र-उत्तराषाढा 04:00 PM तक उसके बाद श्रवण
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शोभन
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:14 AM
  • सूर्यास्त- 6:35 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-4:38 PM, 7 सितंबर
  • चन्द्रास्त-3:39 AM,8 सितंबर
  • राहु काल– 12:24 PM से 01:57 PM तक

Related posts

भारी बारिश की वजह से बदरीनाथ हाईवे दो जगह बंद

rituraj

हेमंत सोरेन का ‘शपथ ग्रहण’ आज, विपक्ष दिखाएगा अपनी ताकत

Trinath Mishra

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 9 मंत्रियों ने ली शपथ

mahesh yadav