featured Breaking News देश

ऋषि कपूर के खिलाफ अवैध पेड़ काटने की शिकायत दर्ज

rishi ऋषि कपूर के खिलाफ अवैध पेड़ काटने की शिकायत दर्ज

मुम्बई। मुंबई महानगर पालिका ने अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऋषि कपूर पर अपने निवास स्थान पर गैरकानूनी तरीके से एक पेड़ काटने का आरोप लगा है। मनपा ने इसी को लेकर बांद्रा इलाके के पुलिस थाने में ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

rishi ऋषि कपूर के खिलाफ अवैध पेड़ काटने की शिकायत दर्ज

ऋषि कपूर बांद्रा इलाके में ही रहते हैं। मनपा ने शिकायत में माना है कि ऋषि कपूर ने पेड़ की छंटनी के लिए इजाजत मांगी थी और उनको पेड़ की छह टहनियों को कट करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस पूरे पेड़ को ही काट दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनपा ने ऋषि कपूर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया और पेड़ों के संरक्षण को लेकर बने कानूनों की धारा-155 के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

इस पूरे मामले को लेकर ऋषि कपूर की सफाई भी सामने आ गई है। उनका कहना है कि उन्होंने ये काम एक कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा है और पेड़ काटने की गलती भी उसकी टीम ने की है। ऋषि कपूर का कहना है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और कॉन्ट्रैक्टर से हरजाना भरने को कहा है।

बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपने बंगले कृष्णाराज में ऋषि कपूर नए सिरे से निर्माण करा रहे हैं। पुराने बंगले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। बंगले में पुनर्निमाण को लेकर ऋषि कपूर का अपने इलाके की रेसीडेंस एसोसिएशन के साथ भी टकराव हो चुका है।

Related posts

शारदा चिट फंड घोटाला: आरोपी मनोरंजना सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Rahul srivastava

कानपुर के हीरा कारोबारी का पकड़ा गया फ्रॉड, ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति

Aditya Mishra

लखनऊ: जनवादी पार्टी की यात्रा का स्वागत करेगी सपा, तैयारियां परखीं

Aditya Mishra