लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में ओलंपिक खेलों में बुलंदशहर जिले के बॉक्सर सतीश कुमार के प्रदर्शन पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का नाम गर्व से लिया जा रहा है, यह सभी खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से वैश्विक क्षितिज पर भारत को अनेक बार गौरवान्वित किया है।
उसी क्रम में उ.प्र. के जनपद बुलंदशहर निवासी बॉक्सर श्री सतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/vCEQ6uUN1G
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 30, 2021
योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से वैश्विक क्षितिज पर भारत को अनेक बार गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के रहने वाले बॉक्सर सतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है। उनको हार्दिक बधाई!
91 किलोग्राम वर्ग से अधिक की कैटेगरी में पहले भारतीय मुक्केबाज बने सतीश कुमार ने ओलंपिक खेलों में शानदार जीत दर्ज की। वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने जमैका के खिलाड़ी को 4-1 से हराया। पदक की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है।
कुछ दिन पहले Bharatkhabar.com ने सतीश कुमार से विशेष बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत का परिणाम उन्हें जरूर ओलंपिक खेलों में मिलेगा। अब अंतिम आठ में जगह बनाने के बाद सतीश कुमार इतिहास बनाने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।