लखनऊः दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बता दें कि सीएम योगी भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय सांसदों की बैठक में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, called on President Kovind at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/20jR61qCHQ
— ANI (@ANI) July 29, 2021
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए राष्ट्रपति से हुई मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने लिखा- माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु आदरणीय राष्ट्रपति जी का सादर आभार।
माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु आदरणीय राष्ट्रपति जी का सादर आभार। pic.twitter.com/TYva68fdzp
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 29, 2021
बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा का मुख्य फोकस उन हारी हुई सीटों पर है जिसपर साल 2017 में वह कब्जा नहीं कर पाई थी। वहीं, इस बैठक में सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।