धर्म

आज का राशिफल : मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ दिन

aaj k rashifal
30 जुलाई यानि आज का राशिफल: अन्य ग्रहों की स्थिति से आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।
मेष राशि 
व्यावसायिक सहयोगियों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। वाणी आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगी, इससे आपके कई कार्य पूरे भी होंगे। साथ ही वाणी की मधुरता से पारिवारिक रिश्तों में नई ताजगी आएगी।
वृषभ राशि
ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा और पिता के आशीर्वाद से व्यवसाय में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और परिवार में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। भाई-बहनों से स्नेह प्राप्त होगा और उनके साथ बैठकर किसी जरूरी विषय पर चर्चा भी करेंगे। बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए उपकर्मों में निवेश से लाभ होगा। रोजगार में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों से सफलता मिलेगी। अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। माता-पिता के मार्गदर्शन से समस्याओं से राहत मिलेगी।
कर्क राशि
आज आपको शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे और राजनीतिक लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। सायंकाल के समय कोई प्रियजन आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।
सिंह राशि
आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। रिश्तेदारों से बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अशुभ सूचना मिलने से खर्चों में वृद्धि ला सकता है। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या राशि
व्यवसाय में लाभ की परिस्थितियों में विकास होगा और रोजगार की प्राप्ति में सफलता के योग बन रहे हैं। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द रहेंगे। रिश्तेदारी में किसी का उपहास करने से रिश्तों में दरार आ सकती है। दैनिक व्यापारियों को धन लाभ होगा।
तुला राशि
खरीद-फरोख्त से जुड़े जातकों को आशिंक लाभ होगा लेकिन किसी गलत निर्णय की वजह से आर्थिक स्थितियां प्रभावित हो सकती है। व्यापार में कड़ी मेहनत करने पर ही आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहने के कारण पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। ऑफिस में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिसकी वजह से काम करने में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध कड़ी मेहनत और वाणी में मधुरता आने पर ही आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। ऑफिस में अधिकारियों से रिश्तों में सुधार होगा।
धनु राशि
आज सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक लाभ होगा लेकिन किसी को कर्ज देने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा कोई पुराना रोग आपको कष्ट दे सकता है। व्यापार में अकस्मात कोई बड़ा अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
मकर राशि
उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से धन का लाभ भी होगा। सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। छात्र अपने भविष्य के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी । पिता का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों से लड़ने में सहायक होगा।
कुंभ राशि
किसी कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। सहयोगियों का समर्थन आपको सभी चुनौतियों को निपटने की शक्ति प्रदान करेगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहा है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से चल रहा भाई-बंधुओं से विवाद सुलझ जाएगा।
मीन राशि
आज आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी और किसी अतिथि के अचानक आगमन से मन प्रसन्न होगा। आपके कार्य को देखकर विरोधी पक्ष पराजित होगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा। पेट से संबंधित रोगों से राहत मिलेगी, फिर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं, नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

Related posts

क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए आज का राशिफल

rituraj

नृसिंह जयंती पर करे ये उपाय, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

mohini kushwaha

जन्माष्टमी: आज ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

bharatkhabar