धर्म featured

नृसिंह जयंती पर करे ये उपाय, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

Untitled 76 नृसिंह जयंती पर करे ये उपाय, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

नई दिल्ली। भगवान विष्णु के क्रोधावतार में से एक नृसिंह जयंती 28अप्रैल को मनाई जा रही है। नृसिंह जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को को मनाई जाती है जो कि आज शानिवार को पढ़ रही है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव के रुप में मनाई जाती है। पर आप सभी के मन में ये प्रश्न जरुर उठ रहा होगा कि भगवान विष्णु ने इस अवतार को ग्रहण क्यो किया आज हम आपको इसके पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं।

Untitled 76 नृसिंह जयंती पर करे ये उपाय, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

नृसिंह को भगवान विष्णु के क्रोधावतार में से एक माना जाता हैं। जिसे भगवान विष्णु ने इसलिए ग्रहण किया था क्योकि भगवान विष्णु को हिरण्यकशिपु को मारना था जिसके लिए भगवान विष्णु ने क्रोधावतार ग्रहण करते हुए उसे मारने के लिए ये अवतार लिया था तभी से भगवान विष्णु को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन नृसिंह जयंती के रुप में मनाया जाने लगा।
इस दिन क्या करना चाहिए

नृसिंह जयंती के दिन आपको भगवान विष्णु को ठंडी चीजें अर्पित करनी चाहिए। चूंकि, क्रोध से भगवान नृसिंह का शरीर जलता है, इसलिए उन्हें ठंडी चीजें अर्पित की जाती हैं, अलग-अलग चीजें चढ़ाने से भक्तों को अलग-अलग फल मिलता है। नृसिंह जयंती के उपायों से हर तरह की समस्या दूर होती हैं।
नृसिंह जयंती के दिन इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान नृसिंह के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करने का विधान हैं। फूल और चंदन से भगवान की पूजा करें। इसके बाद जो भी आपकी मनोकामना हो उसके अनुसार भगवान को वैसी वस्तु अर्पित करें।

नृसिंह जयंती पर करे ये उपाय

1. धन के लिए या बचत के लिए भगवान नृसिंह को नागकेसर चढ़ाया जाता है। नागकेसर चढ़ाकर थोड़ा सा अपने साथ घर लेकर आएं और उसे घर की तिजोरी या उस अलमारी में रख दें, जहां आप पैसे और गहने आदि रखते हैं।
2. अगर कालसर्प दोष है कुंडली में और आप इसका पूजन या कोई ज्योतिषीय उपाय नहीं कर पा रहे हैं तो नृसिंह जयंती को किसी नृसिंह मंदिर में जाकर एक मोरपंख चढ़ा दें। इससे आपको राहत मिलेगी।

3. किसी कानूनी उलझन में फंसे है और कोर्ट-कचहरी में चक्कर लगाते हुए थक गए हैं तो नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान को दही का प्रसाद चढ़ाएं।

4. प्रतिस्पर्धा से परेशान हैं या अनजान दुश्मनों का डर हमेशा बना रहता है तो भगवान नृसिंह को बर्फ मिला पानी चढ़ाएं। आपको हर तरफ से सफलता मिलने लगेगी।
5. अगर कोई आपसे नाराज है या दूर हो गया है तो उससे रिश्ते को फिर वैसे ही बनाने के लिए मक्की का आटा मंदिर में दान कर दें।

6. अगर आप कर्ज में डूब रहे हों या आपका पैसा मार्केट में फंस गया है, उधारी वसूल नहीं हो रही है तो नृसिंह भगवान को चांदी या मोती चढ़ाएं।

7. अगर शरीर में लंबे समय से कोई बीमारी है, राहत नहीं मिल पा रही है, तो भगवान नृसिंह को चंदन का लेप चढ़ाएं।
अगर आप भी भगवान विष्णु के क्रोधावतार यानि नृसिंह भगवान से उनके जन्मोत्सव के समय कुछ मागंना चाहते है तो इन उपायो के जरिए आप अपनी उन इच्छाओ को पूरा कर सकते हैं।

Related posts

बाराबंकी से नवनिर्वाचित MLC अंगद सिंह के साथ EXCLUSIVE बातचीत, जीतने की बताई ये वजह

Rahul

Breaking News

पीएम मोदी के दौरे को लेकर झूठी खबरों पर ध्यान ना दें : मैत्रिपाला सिरिसेना

shipra saxena