यूपी

झूठ का पुलिंदा है ‘इरादे नेक, काम अनेक’: नसीमुद्दीन सिद्दीकी  

झूठ का पुलिंदा है ‘इरादे नेक, काम अनेक’: नसीमुद्दीन सिद्दीकी  

लखनऊ: राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, आज भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा ने जोर-शोर से ‘इरादे नेक, काम अनेक’ के नाम से एक पत्रिका सार्वजनिक की गई है। इनके इरादे देश और प्रदेश के सामने हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, इनका काम भी जनता को मालूम है। आज प्रदेश में वैक्सीन की कमी है। इसके लिए हमने धरना दिया था। टीके आज भी पर्याप्त नहीं हैं। कोरोना महामारी में सिस्टम ब्रेकडाउन हुआ। सबने देखा कि ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा। दफनाने के लिए भी जगह नहीं थी। सरकार की गैर जिम्मेदारी के कारण ये सब हुआ।

सरकार छुपा रही सच्‍चाई

उन्‍होंने कहा कि, सरकार सच्चाई छुपा रही है, आंकड़े झूठे हैं। किसान खुशहाल, 45 लाख गन्ना किसानों को 1.40 लाख करोड़ मूल्य का भुगतान किया गया, सवाल ये है कि बकाया कितना है। केवल पीठ थपथपाई जा रही है, बकाया कितना था ये तो बताया ही नहीं। आज किसान मर रहा है, बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहा, बेटियों की शादी नहीं करा पा रहा है। इस सरकार ने 50 किलो खाद की बारी 45 किलो कर दी और 600 रुपये की बोरी 1400 में बिक रही।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महंगाई पर निशाना साधते हुए कहा कि, डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ाये गए। आज किसानों की लागत नहीं निकल रही है। सरकार में नैतिकता बची है तो सरकार जवाब दे। 15 हज़ार करोड़ रुपये गन्ना किसानों का बकाया है। पीएम आवास योजना के तहत बने हुए मकानों की क्वालिटी सबको पता है और ये कह रहे हैं कि बेघर को घर दिया। 4.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 23 करोड़ में कितने लोग पढ़े-लिखे हैं ये तो बताया नहीं।

रामलला की जमीन घोटाले पर सरकार चुप

कांग्रेस नेता ने कहा कि, नारी का सम्मान कितना हुआ है ये सबको पता है। कोरोना में शिक्षकों की मौत हुई और आप शिक्षा की बात कर रहे हैं। अयोध्या में मेयर ने राम लला की जमीन का घोटाला किया, उसका वर्णन क्यों नहीं है। बिजली में कितनी परियोजना लगाई गईं, ये तो बताइए, गांव में बिजली के लिए हाहाकार है। 341 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेस का निर्माण की बात की गई है, निवेश तो बताया नहीं गया है। ‘इरादे नेक, काम अनेक’ झूठ का पुलिंदा है।

Related posts

उप्रः’खादी ग्राम उद्योग’ में कामगारों की माली हालत,मनरेगा से भी कम मजदूरी में करते हैं गुजारा

mahesh yadav

MSME 2021: IIA के वाइस प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल ने कहा सरकार अपना काम कर रही है और हम अपना कार्य कर रहे हैं

Shailendra Singh

लखनऊ में वैक्‍सीनेशन के महाअभियान की शुरुआत, सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी 

Shailendra Singh