यूपी

सहारनपुर में दूल्हे के होश उड़े , दुल्हन के बहे आंसू

shaharanpur shadi सहारनपुर में दूल्हे के होश उड़े , दुल्हन के बहे आंसू

नई दिल्ली। सहारनपुर के आभा गांव में एक शादी समारोह के दौरान में उस वक्त बाधा आ पड़ी जब दूल्हे की प्रेमिका अपने दो बच्चों के साथ मंडप में आ धमकी और हंगामा खड़ा करके शादी को रुकवा दिया,और साथ ही साथ दूल्हे की भी पोल खोल कर रख दी उसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दर्जन से भी अधिक लोगों को बंधक बना कर लिया।

shaharanpur shadi सहारनपुर में दूल्हे के होश उड़े , दुल्हन के बहे आंसू

पूरा मामला गांव आभा में एक परिवार में थाना नागल क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर से अरूण पुत्र वेदपाल बारात लेकर पहुंचे,बारात के पहुंचने पर बरातियों का स्वागत बड़ी धूमधाम से साथ किया गया और बाद में पूरी बारात को नाश्ता करावाया गया। उसी वक्त भोगपुर निवासी एक महिला चक्कर खाती हुई हालत में दुल्हन के घर पहुंची गई और दुल्हे पर आरोप लगाते हुए कहा की वह दुल्हे की प्रेमिका है और उसकी दो पुत्रियां भी है। उसने बताया की वह बहुत समया से साथ में ही रह रहे है। ये बच्चे उसी के हैं,इतना सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए।

फिर इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे से पूछताछ करना शुरू कर दिया । अरूण ने कहा की पिछले बहुत समय से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार के लोग बंधक बना लिए और पुलिस को सूचित कर दिया। कुछ बराती चुप चाप खिसक गए । देर शाम तक इस मुद्दे पर पंचायत भी हुई। पंचायत के दौरान दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए पैसे वापस लेने की बात कही लेकिन दुल्हा पक्ष ने इस बात से साफ साफ इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों में बात खत्म होने के बाद ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

Related posts

ग्राम प्रधानों का वर्चुअल शपथ ग्रहण हुआ संपन्न, 28 को सीएम योगी से होंगे रूबरू

Aditya Mishra

संवेदनहीनता: सवा महीने पहले मर चुके कर्मी को भेजी नोटिस, रोका वेतन

sushil kumar

लखनऊ: धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी, जानिए क्या है मामला

Shailendra Singh