Breaking News featured उत्तराखंड देश भारत खबर विशेष

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, बताया सनातन धर्म की आस्था का केंद्र

0d817c7b 1576 475f 97ed 78f842fe3869 बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, बताया सनातन धर्म की आस्था का केंद्र

उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को सबसे पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सीएम योगी और सीएम रावत ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इसके साथ ही करीब 45 मिनट तक पूजा अर्चना की। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर और नारायण पर्वत के बीच अलकनंदा के किनारे बसा यह पवित्र बदरीनाथ धाम हजारों बर्षो से भारत की सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ बोले उत्तराखंड में पर्यटन और श्रद्धा दोनों को सम्मान देने के लिए और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे है, वो अतुलनीय हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा किनारे ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण दिया—

बता दें कि उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा किनारे ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण दिया। यहां भी करीब 45 मिनट तक रहने के बाद दोनों सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर यूपी पर्यटक आवास गृह के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले यूपी पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री माणा गांव भी गए। हालांकि मार्ग पर बर्फ होने के कारण वह चीन सीमा क्षेत्र घस्तोली नहीं जा पाए। बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी और हेलीपैड के समीप यूपी टूरिज्म का पर्यटक आवास गृह बनेगा। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाला यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा से युक्त होगा। यहां पार्किंग सहित सभी सुविधाएं होंगी।

दर्शन के समय ये दो अन्य नेता भी रहे शामिल—

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मंगलवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने धाम में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना की। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी धाम के दर्शन किए।

 

Related posts

किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

Rani Naqvi

आर्मी चीफ के भरोसे के बाद भारत की हुई कूटनीतिक जीत- सूत्र

Pradeep sharma

अमरिंदर के बाद सिद्दारमैया बोले, नहीं हुई EVM से छेड़छाड़

shipra saxena