Breaking News featured उत्तराखंड

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नदियों के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया

cm rawat river सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नदियों के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया

देहरादून। सूबे में राज्य स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को शिखर फॉल राजपुर, देहरादून से रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता को एक अभियान बना दिया है। राज्य सरकार ने भी संकल्प लिया है कि प्रदेश की नदियों का पुनर्जीवीकरण किया जाए। यूसर्क के वैज्ञानिक दुर्गेश पंत जी एवं ईको टास्क फोर्स के कर्नल आर.एच.एस. राणा के सहयोग से जूनियर ईको टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों और युवाओं युवतियों को शामिल किया गया है।

cm rawat river सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नदियों के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने देहरादून में ऋषिपर्णा नदी और अल्मोड़ा में कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण का संकल्प लिया है। इसका आज से अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने नदियों के पुनर्जीवीकरण में आमजन की भागीदारी की आवश्यकता की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिपर्णा नदी की आठ स्रोतों को चिन्हित कर अभियान में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की जनसंख्या दुगनी हो गयी है, परन्तु पानी का डिस्चार्ज आधा रह गया है। पूरे विश्व के वैज्ञानिक पानी के लिए चिन्तित हैं। उनकी आशंका है कि अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवीकरण ही मेरा सपना है, तभी इस नदी का पुनर्जीवीकरण हो सकेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने समाज और संतों को एक साथ संकल्प दिलाया है। नदियों का पुनर्जीवीकरण संस्कृति, प्रकृति, प्यार एवं सम्मान के साथ करना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि उत्तराखण्ड की नदियों का पुनर्जीवीकरण हम उत्तराखण्ड के लोग मिलकर करेंगे। परमार्थ निकेतन के श्री चिदानन्द मुनि ने कहा कि रिस्पना से ऋषिपर्णा की यात्रा में परमार्थ निकेतन सरकार का हमेशा साथ देगा। नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए आवश्यक वृक्षारोपण कार्य हेतु पौधों की व्यवस्था परमार्थ निकेतन द्वारा की जाएगी। इन नदियों को बचाने के लिए पहरेदार बनना है। उन्होंने नदियों के पुनर्जीवीकरण अभियान के लिए परमार्थ निकेतन द्वारा 1 करोड़ रूपए दिये जाने की घोषणा की। कर्नल आर.एच.एस. राणा ने आश्वासन दिया कि नदियों के पुनर्जीवीकरण के कार्य में ईको टास्क फोर्स पूर्ण रूप से सहयोग करेगी।

Related posts

पंचायत चुनाव की मतगणना पर छाये संकट के बादल, जानिए क्या है कारण

Aditya Mishra

कोरोना ने छीनी लाखों जिंदगियां, 9346 बच्चे हुए अनाथ, 4451 ने माता-पिता में से एक को खोया- NCPCR

Saurabh

अस्पताल में भर्ती गोवा के सीएम पर्रिकर, पीएम मोदी ने की मुलाकात

Vijay Shrer