featured दुनिया

सीमा पर पेट्रोलिंग करते भारतीय सैनिकों को चीन ने रोका, गर्माया मामला..

india vs chaina सीमा पर पेट्रोलिंग करते भारतीय सैनिकों को चीन ने रोका, गर्माया मामला..

लद्दाख सीमे पर 15 जून की रात जो खूनी हिंसा हुई थी उसमें भारत ने अपने 20 जवान गवाए थे । तो वहीं 40 चीनी सैनिकों के मरने की भी खबर आयी थी। जिसे चीन से बाद में सिरे से खारिज कर दिया था। इसके साथ ही दोनों ही देशों की तरफ से मामले को बात करके सुलझाने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच खबर तो ये भी आयी कि, लद्दाख से चीन ने सीमा हटा ली है। लेकिन विवादित क्षेत्र से चीन एक इंच भी पीछे नहीं हटा है। ऐसा खबरों में खुलासा हुआ है।
इस बीच एक और ऐसी खबर सामने आयी है जिसने भारत और चीन के बीच विवाद और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

chaina 1 सीमा पर पेट्रोलिंग करते भारतीय सैनिकों को चीन ने रोका, गर्माया मामला..
सूत्रों ने बताया कि अब तक भारत फिंगर 8 तक अपना दावा करता है, मगर हाल के तनाव के बाद चीन भारत की पैट्रोलिंग पार्टियों को फिंगर 4 से आगे नहीं जाने दे रहा है। सूत्र ने बताया कि फिंगर एरिया में चीन आक्रामक रूप से कई नए इलाकों को अपने नियंत्रण में ले रहा है। सूत्रों ने बताया कि गलवान नदी इलाके में खूनी संघर्ष के बाद भी चीन ने अपने कई स्ट्रक्चर खड़े कर लिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने 15-16 जून को पैट्रोलिंग पॉइंट 14 के पास जिन स्ट्रक्चर्स को उखाड़ फेंका था, चीन ने उन्हें फिर से बना लिया है। इसके साथ ही दौलत बेग ओल्डी सेक्टर के ठीक सामने वाले इलाकों में भी चीनी सेना भारत के पैट्रोलिंग पॉइंट 10 से 13 के बीच भी तमाम मुश्किलें खड़ी कर रहा है।चीन की तरफ से हर संभव कोशिश की जा रही भारत की सैने को रोकने का लेकिन भारतीय सेना चीन को सामने से टक्कर दे रही है।

https://www.bharatkhabar.com/why-russia-celebrates-wwii-triumph-on-a-different-date/
अगर इसी तरह से सीमा पर आपस में चीन और भारत उलझते रहे तो दोनों देशों के बीच हालात और भी बुरे हो सकते हैं। हालिक उच्च अधिकारियों के द्वारा बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हालात बेकाबू होते हुए नजर आ रहे हैं।

Related posts

विधानसभा चुनान: तीन राज्यों में होने हैं चुनाव, चुनाव आयुक्त ने किया तारिखों का एलान

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang में जानें शुभ,अशुभ मूहर्त व ग्रहों की चाल

Trinath Mishra

भीमा कोरेगांव मामला: सामाजिक कार्यकर्ता वरवरा राव को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल पहुंचे

mahesh yadav