featured यूपी

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद

bbbbbbbbbbbb 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद

उत्तरप्रदेश।  सहारनपुर में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड,भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को चुपचाप तरीके से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी पुलिस ने आजाद को हिमाचल के डलहौजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर था। चंद्रशेखर को देर रात ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था,जहां पर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

bbbbbbbbbbbb 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद

सहारनपुर में 9 मई को हुई सिलसिलेवार हिंसा में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने मास्टरमाइंड माना और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। चंद्रशेखर कुछ समय से सहारनपुर पुलिस के साथ लुक्का छुप्पी देख रहा था। लेकिन सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महीने भर में ही सहारनपुर में दो बड़ी हिंसक घटना हो गई है,पहली घटना अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा के दौरान संप्रदायिक हिंसा हुई और दुसरी 5 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर दलितों और राजपूतों के बीच शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई,इस पुरे मामले में 9 से ज्याद FIR दर्ज हो चुकी हैं,FIR दर्ज होने के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार भी करा गाया था।

Related posts

रामलिंगा रेड्डी के साथ कांग्रेस के कई विधायक खुद को मंत्री बनाए जाने की कर रहे मांग

Rani Naqvi

Farmers Protest: यूपी के बागपत में आज महापंचायत, बड़ौत में भारी पुलिस बल तैनात

Aman Sharma

जवाहरबाग में निरंजन ज्योति को घुसने से रोका गया

bharatkhabar