featured करियर

JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट जारी, आरके शिशिर ने किया टॉप

up result JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट जारी, आरके शिशिर ने किया टॉप

 

जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट आज यानि रविवार को डिक्लेयर कर दिया गया। स्टूडेंट्स jeeadv.ac.in पर फाइनल आंसर की और अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

यह भी पढ़े

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1,592 करोड़ रुपए में खरीदी एक और कंपनी

 

इस साल 160038 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 155538 स्टूडेंट्स ने दोनों पेपर दिए। जिनमें से 40712 ने क्वालिफाई किया। यह परीक्षा 28 अगस्त को हुई थी। IIT बॉम्बे जोन के आरके शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉप पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक हासिल किए। फीमेल स्टूडेंट्स में IIT दिल्ली की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है। लेकिन उनका सीआरएल 16 है। उन्होंने 360 में से 277 अंक हासिल किए।

students 31622781515906 JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट जारी, आरके शिशिर ने किया टॉप

 

रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी रिलीज की गई है। जेईई एडवांस्ड 2022 में रैंक हासिल करने वाला उम्मीदवारों को JOSSA काउंसिलिंग में शामिल होना होगा। यह 12 सितंबर से शुरू होगी।

जेईई एडवांस्ड 2022 टॉपर्स कॉमन रैंक लिस्ट में

1 आर के शिशिर

2 पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी

3 थॉमस बीजू चिरामवेली

4 वांगपल्ली साई सिद्धार्थ

5 मयंक मोटवानी

6 पोलीसेट्टी कार्तिकेय

7 प्रतीक साहू

8 धीरज कुरुकुंड

9 महित गढ़ीवाला

10 वेचा ज्ञान महेश

1049598 results 2 JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट जारी, आरके शिशिर ने किया टॉप

टॉप 10 में से 5 आईआईटी मद्रास जोन से

जेईई एडवांस 2022 के टॉप 10 रैंकर्स में से पांच आईआईटी मद्रास जोन से हैं

पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी: AIR 2

थॉमस बीजू चीरमवेलिल: AIR 3

वांगपल्ली साई सिद्धार्थ: AIR 4

पोलीसेटी कार्तिकेय: AIR 6

धीरज कुरुकुंडा: AIR 8

karnataka puc results JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट जारी, आरके शिशिर ने किया टॉप

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर क्लिक करें। होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।

Related posts

यूपी विस चुनावः भाजपा ने 6 बूथों पर की दोबारा मतदान की मांग

kumari ashu

नजीब जंग का फरमान, तुरंत हाजिर हो दिल्ली सरकार के मंत्री

shipra saxena

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 16,156 नए मामले, 733 की हुई मौत

Neetu Rajbhar