featured

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1,592 करोड़ रुपए में खरीदी एक और कंपनी

mukesh ambani

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल ने शनिवार को शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स और शुभलक्ष्मी पॉलीटेक्स को खरीद लिया है।

यह भी पढ़े

Uddhav Thackeray and Eknath Shinde: शिंदे व ठाकरे के समर्थकों के बीच झड़प, 25 लोगों पर केस दर्ज

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल ने SPL और SPTex के पॉलिएस्टर कारोबार को 1,522 करोड़ रुपए और 70 करोड़ रुपए में खरीदा है।

रिलायंस रीटेल

 

यह डील कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) और SPL-SPTex के रिलेटेड लेंडर्स के अप्रूवल के अधीन है। SPL में लगातार हर साल लगभग 2,52,000MT पॉलीमर प्रोड्यूस करने की कैपेसिटी है। इसके अलावा SPL पॉलिएस्टर फाइबर, यार्न और टेक्सटाइल ग्रेड चिप्स भी प्रोड्यूस करती है।

mukesh ambani

SPL की दाहेज (गुजरात) और सिलवासा (दादरा और नगर हवेली) में 2 प्रोडक्शन यूनिट हैं। इसके अलावा दाहेज में SPTex की भी एक प्रोडक्शन यूनिट है, जहां पर टेक्सचराइज्ड यार्न का प्रोडक्शन होता है। रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल अपने डाउनस्ट्रीम पॉलिएस्टर कारोबार में ग्रोथ की स्ट्रेटजी के तहत यह अधिग्रहण कर रही है।

mukesh ambani रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1,592 करोड़ रुपए में खरीदी एक और कंपनी

फाइनेंशियल ईयर 2019, 2020 और 2021 में SPL का टर्नओवर 2702.50 करोड़, 2249.08 करोड़ और 1768.39 करोड़ रुपए रहा था। जबकि इसी अवधि में SPTex का टर्नओवर 337.02 करोड़, 338.00 करोड़ और 267.40 करोड़ रुपए रहा था।

Related posts

पुलिस आतंकी नेक्सस:निष्कासित डीएसपी के कश्मीर के संपर्काे पर एन.आई.ए  के छापे

Rani Naqvi

जाने करवा चौथ पर किस तरह के परिधानों को दें जगह

Rani Naqvi

प्रद्युम्न हत्या मामले की सीबीआई ने शुरू की जांच, तीन सदस्य टीम पहुंची रियान स्कूल

Rani Naqvi