Share Market Opening: हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में आज तेजी लौटती दिखाई दी है। आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले हैं। वहीं, बैंक निफ्टी के शेयरों में भी आज उछाल देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-
Manipur Violence News: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, पिछले 24 घंटों में गोलीबारी की घटना
आज के बाजार का हाल
आज बीएसई का सेंसेक्स 212 अंक के उछाल के साथ 65,453 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 81 अंक की तेजी के साथ 19,462 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और इसके 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा एनएसई के निफ्टी में 50 में से 35 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।वहीं निफ्टी के 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।