दुनिया देश बिज़नेस

पाकिस्तान में 62.53 रुपए तो श्रीलंका में 75.53 रुपए लीटर मिल रहा पेट्रोल

घटे पेट्रोल के दाम

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज यानी मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में तेल की कीमतों में इजाफा अंतरराष्ट्रीय वजहों से हो रहा है।

यह भी पढ़े

IPL 2022 : राजस्थान vs बेंगलुरु का मैच , जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी राजस्थान

 

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 और मार्च 2022 के बीच पेट्रोल की कीमतों में अमेरिका में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, ब्रिटेन में 55%, फ्रांस में 50% और स्पेन में 58% की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसकी तुलना में भारत में 5% की वृद्धि हुई है।

petrol pump pti big पाकिस्तान में 62.53 रुपए तो श्रीलंका में 75.53 रुपए लीटर मिल रहा पेट्रोल

आपको बता दें कि बीते 15 दिनों में 13 बार देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस दौरान पेट्रोल 9 रुपए 20 पैसे महंगा हो चुका है।

 

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी बेहाल

देश में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर के पार हो गई है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 121.79 रुपए और राजस्थान के श्रीगंगानगर में ये 121.17 रुपए लीटर पर पहुंच गया है। हालांकि दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपए लीटर बिक रहा है।

घटे पेट्रोल के दाम

globalpetrolprices.com के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल भारत से करीब आधी कीमत (62.53 रुपए प्रति लीटर) में बिक रहा है। दूसरी तरफ श्रीलंका में यह 75.53 रुपए लीटर है। यहां हम आपको भारत और उसके पड़ोसी देशों में पेट्रोल किस भाव से बिक रहा है, ये बता रहे हैं।

petrol पाकिस्तान में 62.53 रुपए तो श्रीलंका में 75.53 रुपए लीटर मिल रहा पेट्रोल
हालांकि ये आंकड़े भारतीय रुपए के हिसाब से दिए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देश क्रूड ऑयल खरीदने के लिए अमेरिकी डॉलर का प्रयोग करते हैं।

Related posts

कृषि कानून : KISSANBELT की 110 सीटें, PANCHYAT CHUNAV में हार या INTERNAL SURVEY  ने डराया !

Rahul

नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 4239 करोड़ रुपये की परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे

mahesh yadav

विजय माल्या के खिलाफ लोन डिफाल्ट मामले में सुनवाई 27 फरवरी तक टली

Rahul srivastava