featured धर्म

06 अप्रैल 2022 का राशिफल: बुधवार का दिन आपके लिए खास, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj ka rashifal

6 अप्रैल 2022 को बुधवार का दिन कन्या, तुला औप वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही कारोबार में अच्छी प्रगति होगी। जानें आज का राशिफल

मेष
आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। मेहनत से कठीन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।

वृषभ
आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है। बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

मिथुन
आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे।

कर्क
दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा।

सिंह
आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है।

कन्या
दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगाय़ व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।

तुला
परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।

वृश्चिक
अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।

धनु
बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर
आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।

कुंभ
आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें।

मीन
मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। यह समय आपके लिये ऊर्जादायक रहेगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है।

Related posts

बिहार में 8 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

pratiyush chaubey

योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मनेगा जश्न, होंगे कई कार्यक्रम

Aditya Mishra

जाबांज ने घायल होने के बावजूद दोनों आतंकियों को उतारा मौत के घाट…

shipra saxena