featured यूपी

बुलंदशहरः तालिबानियों के चंगुल में फंसे भारतीय, वीडियो जारी कर लगाई वतन वापसी की गुहार

बुलंदशहरः तालिबानियों के चंगुल में फंसे भारतीय, वीडियो जारी कर लगाई वतन वापसी की गुहार

बुलंदशहरः तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के कारण कई भारतीय वहां फंस गए हैं। इस बीच यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला एक युवक काबुल में फंस गया है। खुर्जा में रहने वाले परिजनों ने पीएम मोदी से युवक की वतन वापसी के लिए गुहार लगाई है। परिजन युवक की सलामती के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं, तलिबान के कब्जे के चलते अफगानी देश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जबकि भारतीय फंसे हुए हैं।

UP के सतपाल काबुल में फंसे, वीडियो जारी कर PM मोदी से लगाई वतन वापसी की गुहार

खुर्जा क्षेत्र के किररा गांव के रहने वाले सतपाल सिंह करीब 9 महीने पहले नौकरी के लिए काबुल गए थे। एक फैक्ट्री में सतपाल वेल्डिंग का काम करते है। जानकारी के मुताबिक सतपाल अपने 15 साथियों के साथ फैक्ट्री में कैद हैं। सतपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो बनाया और केंद्र सरकार को भेजकर वतन वापसी की गुहार लगाई है। सतपाल ने वीडियो में बताया कि कंपनी का मालिक न तो पासपोर्ट दे रहे है और न ही वीजा। इसके अलावा वो सैलरी तक नहीं दे रहा है।

परिजनों ने लगाई गुहार

वहीं, परिजनों ने भी सतपाल की वतन वापसी और सलामती को लेकर लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। सतपाल की भाभी रानी का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के कारण उनके घर के लोग काफी परेशान है। मंदिर में भगवान से उनकी वतन वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। केंद्र सरकार से भी परिवार के लोगों को सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

Related posts

अमेरिका में गर्म हवा के गुब्बारे में लगी आग, 16 लोगों की मौत

bharatkhabar

कोहली को विराट जीत की दरकार, बैंगलोर में भिड़ेगी आरसीबी-सीएसके

lucknow bureua

जिला कलेक्ट्रेट ने ब्लॉक लेवल अधिकारियों को दिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का आदेश, इन जगहों का किया गया निरीक्षण

Trinath Mishra